PAK vs ZIM, Highlights: उलटफेर का शिकार हुआ पाकिस्तान, जिम्बाब्वे ने एक रन से हराया

Pakistan vs Zimbabwe, Highlights जिंबाब्वे ने कांटे की टक्कर में पाकिस्तान को एक रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है. यह पाकिस्तान की दूसरी हार है. पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 11 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम 9 रन ही बना सकी. पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 130 रनों का स्कोर पोस्ट किया. लेकिन इस कम स्कोर के मैच में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाजों को जल्दी-जल्दी पवेलियन भेज दिया. 100 रन के अंदर पाकिस्तान के 6 बल्लेबाज आउट हो गये. पाकिस्तान को अपने पहले मुकाबले में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इसलिए पाक के लिए यह मुकाबला बेहद खास था.

Live Updates
2:04 AM. 28 Oct 22 8:34 PM. 27 Oct

सांसे थाम देने वाले मुकाबले में चरम पर था आखिरी ओवर का रोमांच

जिंबाब्वे ने सांसे रोक देने वाले मुकाबले में पाकिस्तान को 1 रन से हराकर टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर कर दिया. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में आखिरी ओवर का रोमांच चरम पर था. आखिरी ओवर में पाकिस्तान की टीम को जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी. आखिरी ओवर डालने के लिए जिंबाब्वे की ओर से ब्रैड इवांस आये. क्रिज पर मोहम्मद नवाज और मोहम्मद वसीम थे. पहली गेंद पर मोहम्मद नवाज ने तीन रन बनाया. अब पाक टीम को पांच गेंद में जीत के लिए 8 रन की दरकार थी. दूसरी गेंद पर वसीम ने चौका जड़ दिया. अब पाकिस्तान को जीत के लिए 4 गेंदों में केवल 4 रन चाहिए थे. पूरे स्टेडियम में पाकिस्तानी फैन टीम की संभावित जीत पर झूम रहे थे, लेकिन आखिरी के चार गेंदों में जो हुआ, उससे पाकिस्तानी दर्शकों के दिल टुकड़े-टुकड़े हो गये. तीसरी गेंद पर वसीम केवल एक रन बना पाये. अब तीन गेंद और तीन रन चाहिए थे पाकिस्तान को. चौथे गेंद पर नवाज कोई रन नहीं बना पाये. फिर पांचवीं गेंद पर उठाकर मारने की कोशिश में नवाज आउट हो गये. अब पाकिस्तान को जीत के लिए तीन रन चाहिए थे. आखिरी गेंद खेलने के लिए शाहीन अफरीदी आये. अफरीदी ने आखिरी गेंद पर पर जोरदार प्रहार किया, लेकिन गेंद को जिंबाब्वे के खिलाड़ी एर्विन ने फिल्ड कर सीधे विकेटकीपर के हाथों में फेंका. विकेट कीपर से गेंद छूट गयी थी, लेकिन वापस उठाकर विकेट पर मारा और इस तरह अफरीदी दूसरा रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गये. इस तरह पाकिस्तान की टीम आखिरी गेंद पर केवल दो रन ही बना पायी और महज एक रन से उसे हार का सामना करना पड़ा.

1:43 AM. 28 Oct 22 8:13 PM. 27 Oct

जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को एक रन से हराया

जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को एक रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है. पाकिस्तान के बल्लेबाज जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाये. 100 रन के स्कोर के अंदर टीम के टॉप 6 बल्लेबाज पवेलियन में थे. जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक को 131 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन टीम 129 रन ही बना सकी. पाकिस्तान की यह लगातार दूसरी हार है.

1:43 AM. 28 Oct 22 8:13 PM. 27 Oct

आखिरी ओवर में जीत के लिए पाक को चाहिए 11 रन

पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रनों की जरूरत है. पिछले ओवर में एक छक्के की मदद से पाक ने 11 रन बना लिये थे.

1:43 AM. 28 Oct 22 8:13 PM. 27 Oct

पाकिस्तान को जीत के लिए 12 गेंद पर 22 रन चाहिए

पाकिस्तान को जीत के लिए 12 गेंद पर 22 रनों की जरूरत है. मोहम्मद नवाज और मोहम्मद वसीम जूनियर क्रीज पर हैं. मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है.

1:43 AM. 28 Oct 22 8:13 PM. 27 Oct

पाकिस्तान को लगा छठा झटका, शान मसूद आउट

शान मसूद अर्धशतक से चूक गये हैं. मसूद के रूप में पाकिस्तान को छठा झटका लगा है. मसूद 44 रन बनाकर आउट हुए हैं. जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान पर शिकंजा कस दिया है.

1:43 AM. 28 Oct 22 8:13 PM. 27 Oct

पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौटी

जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को खासा परेशान कर दिया है. पाक की आधी टीम को 100 रन के स्कोर के अंदर आउट कर दिया है. टॉप के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट गये हैं. एक छोटे से लक्ष्य का पीछा करने में पाकिस्तान को काफी परेशानी हो रही है.

मुख्य बातें

Pakistan vs Zimbabwe, Highlights जिंबाब्वे ने कांटे की टक्कर में पाकिस्तान को एक रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है. यह पाकिस्तान की दूसरी हार है. पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 11 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम 9 रन ही बना सकी. पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 130 रनों का स्कोर पोस्ट किया. लेकिन इस कम स्कोर के मैच में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाजों को जल्दी-जल्दी पवेलियन भेज दिया. 100 रन के अंदर पाकिस्तान के 6 बल्लेबाज आउट हो गये. पाकिस्तान को अपने पहले मुकाबले में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इसलिए पाक के लिए यह मुकाबला बेहद खास था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >