Pak vs Ned Highlights: पाकिस्तान ने दर्ज की पहली जीत, नीदरलैंड को 6 विकेट से हराया
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को सुपर 12 मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 6 विकेट से मात दी. इसी के साथ पाकिस्तान टीम ने इस टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की. पर्थ में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 91 रन बनाये. जबाव में पाकिस्तान टीम ने 13.5 ओवर में 4 विकेट पर 95 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने 49 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं गेंदबाजों में शादाब खान ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाये.
Pak vs Ned Highlights: पाकिस्तान ने दर्ज की पहली जीत, नीदरलैंड को 6 विकेट से हराया
Live Updates
9:42 PM. 30 Oct 224:12 PM. 30 Oct
पाकिस्तान ने 6 विकेट से जीता मैच
पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 6 विकेट से मात दी. इसी के साथ पाकिस्तान टीम ने इस टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की. पर्थ में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 91 रन बनाये. जबाव में पाकिस्तान टीम ने 13.5 ओवर में 4 विकेट पर 95 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
9:42 PM. 30 Oct 224:12 PM. 30 Oct
पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका, फखर जमान आउट
लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तानी टीम को 8वें ओवर में दूसरा झटका लग गया. फखर जमान 16 गेंद 20 रन बनाकर ब्रैंडन ग्लोवर की गेंद पर आउट हुए. बाएं हाथ के बल्लेबाज शान मसूद क्रीज पर आए.
9:42 PM. 30 Oct 224:12 PM. 30 Oct
पाकिस्तान को लगा पहला झटका, बाबर आउट
पाकिस्तान को तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर पहला झटका लगा. कप्तान बाबर 4 रन बनाकर वैन मिकीरेन की गेंद पर आउट हुए. बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर जमान क्रीज पर आए.
9:42 PM. 30 Oct 224:12 PM. 30 Oct
पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की ओर से पारी की शुरुआत करने मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम क्रीज पर आए.
9:42 PM. 30 Oct 224:12 PM. 30 Oct
पाकिस्तान को 92 रनों का लक्ष्य
नीदरलैंड ने आखिरी गेंद पर 9वां विकेट गंवाया. टॉस जीतकर नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 91 रन बनाये. पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाये.
7:42 PM. 30 Oct 222:12 PM. 30 Oct
नीदरलैंड को 8वां झटका, फ्रेड क्लासेन आउट
नीदरलैंड को 8वां झटका लगा है. फ्रेड क्लासेन शून्य पर आउट हुए. उन्हें वसीम जूनियर ने अपना शिकार बनाया.
मुख्य बातें