Pak vs Eng T20 Final Highlights: इंग्लैंड दूसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन, पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

PAK vs ENG T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है. इंग्लैंड टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. मेलबर्न में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 137 रन बनाये थे. जबाव में इंग्लैंड की टीम ने 19 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने नाबाद 52 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं गेंदबाजों में सैम करेन सर्वाधिक 3 विकेट झटके.

Live Updates
10:50 PM. 13 Nov 22 5:20 PM. 13 Nov

इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता मैच

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. मेलबर्न में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 138 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसे इंग्लैंड की टीम ने 19 ओवर में ही हासिल कर लिया और टी20 वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने नाबाद 52 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं गेंदबाजों में सैम करेन सर्वाधिक 3 विकेट झटके.

10:50 PM. 13 Nov 22 5:20 PM. 13 Nov

मोइन अली आउट, इंग्लैंड का पांचवा विकेट गिरा

19वें ओवर की दूसरी गेंद पर इंग्लैंड ने मोइन अली रूप में अपना 5वां विकेट गंवाया. मोइन 19 रन बनाकर आउट हुए.

10:50 PM. 13 Nov 22 5:20 PM. 13 Nov

इंग्लैंड को लगा चौथा झटका, हैरी ब्रुक्स आउट

शदाब खान ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर इंग्लैंड को एक और झटका दे दिया है. शदाब ने हैरी ब्रुक्स 20 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. बाएं हाथ के बल्लेबाज मोईन अली क्रीज पर आए.

10:50 PM. 13 Nov 22 5:20 PM. 13 Nov

10 ओवर में इंग्लैंड ने बनाये 77 रन  

इंग्लैंड ने 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिये हैं. टीम को जीत के लिए 10 ओवर में 61 रनों की दरकार है बेन स्टोक्स और हैरी ब्रुक्स क्रीज पर जमे हुए हैं. दोनों के बीच 27 गेंद पर 32 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

9:51 PM. 13 Nov 22 4:21 PM. 13 Nov

इंग्लैंड का स्कोर 50 के पार

पावर प्ले में इंग्लैंड की तीन झटके लगे हैं. सातवें ओवर में इंग्लैंड की टीम का स्कोर 50 के पार पहुंच है. बेन स्टोक्स और हैरी ब्रुक्स बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों ही क्रीज पर नये हैं.

9:51 PM. 13 Nov 22 4:21 PM. 13 Nov

जोस बटलर आउट, इंग्लैंड को तीसरा झटका

पाकिस्तान एक छोटे लक्ष्य के साथ भी इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दे रहा है. सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के रूप में इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा है. बटलर 17 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए हैं. हारिस रउफ की गेंद पर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने उनका कैच पकड़ा.

मुख्य बातें

PAK vs ENG T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है. इंग्लैंड टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. मेलबर्न में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 137 रन बनाये थे. जबाव में इंग्लैंड की टीम ने 19 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने नाबाद 52 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं गेंदबाजों में सैम करेन सर्वाधिक 3 विकेट झटके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >