OTT Release: 'सालार' से लेकर 'द केरल स्टोरी' तक ओटीटी पर देखें, नहीं होंगे बोर

ओटीटी पर इस हफ्ते कई दमदार फिल्में रिलीज होने वाली है. लिस्ट में अदा शर्मा स्‍टारर ‘द केरल स्‍टोरी', प्रभास की सालार का हिंदी वर्जन शामिल है. चलिए आपको बताते हैं ये मूवीज आप कहां देख सकते हैं.

शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ‘पठान’ और ‘जवान’ ने सिनेमाघरों में गदर मचा दिया था. दोनों फिल्म ने जमकर नोट छापे और दर्शकों को एंटरटेन किया. दिसंबर में उनकी फिल्म ‘डंकी‘ रिलीज हुई, जिसने दर्शकों को हंसाया और रुलाया भी.

फिल्म ‘डंकी’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. नेटफ्लिक्स ने फिल्म का पोस्टर जारी किया और वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर इस रिलीज किया. इसके कैप्शन में लिखा हुआ है, “अपना बैग पैक करें! दुनिया भर में डंकी के बाद, शाहरुख खान घर आ रहे है. डंकी, अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग हो रही है!”

प्रभास की फिल्म ‘सालार’ शाहरुख खान की मूवी डंकी के रिलीज के अगले दिन सिनेमाघरों में आई थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने भारत में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की.

फिल्म ‘सालार’ का हिंदी वर्जन 16 फरवरी से स्‍ट्रीम किया जा रहा है. आप इसे डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर देख सकते है. बता दें कि इसमें प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू, बॉबी सिम्हा, टीनू आनंद प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं.

एक लंबे इंतजार के बाद अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ओटीटी पर रिलीज होगी. फिल्म को आप 16 फरवरी से जी5 पर देख सकते हैं. इस बारे में एक्ट्रेस ने खुद जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था, ‘फाइनली!! सरप्राइज मच अवेटेड फिल्म जी5 पर रिलीज होने जा रही है.’

Also Read: Dunki OTT Release: फाइनली! शाहरुख खान-तापसी पन्नू की फिल्म डंकी इस ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें कब और कहां देखें

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ 5 मई 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. कई विवादों के बावजूद फिल्म ब्लॉकबस्टर बन गई. इसमें सोनिया बलानी और योगिता बिहानी भी अहम किरदार में है.

करण जौहर द्वारा निर्मित, लव स्टोरियां में पूनम गुरुंग, अंकित अरोड़ा, प्रतीक कोठारी, शरनीता रवि ने अहम किरदार निभाया है. छह एपिसोड्स की डॉक्युमेंट्री सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

करण वाही और जेनिफर विगेंट की ‘रायसिंघानी बनाम रायसिंघानी’ आप सोनी लिव पर देख सकते हैं. इसमें फैंस जेनिफर को नये अंदाज में देखेंगे. इसका निर्देशन अनिरुद्ध राजदेरकर ने किया है.

Also Read: The Kerala Story OTT: इस ओटीटी पर बिना कट के रिलीज होगी ‘द केरल स्टोरी’! नोट कर लें डेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >