15000 से कम में आया नया Oppo A59 5G कैसा स्मार्टफोन है?

Oppo A59 5G फोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड Color OS 13.1 पर चलता है. 15 हजार रुपये से कम कीमत में आया यह फोन वॉटरप्रूफ रेटिंग वाला है. यह फोन दो रैम ऑप्शन में उपलब्ध है. साथ ही, इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी भी दी गई है. आइए जानते हैं ओप्पो के इस फोन की खूबियों के बारे में -

Oppo A59 5G Review : ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन OPPO A59 5G को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने यह हैंडसेट किफायती स्मार्टफोन के तौर पर उतारा है. 15 हजार रुपये से कम कीमत में आया यह फोन वॉटरप्रूफ रेटिंग वाला है. यह फोन दो रैम ऑप्शन में उपलब्ध है. साथ ही, इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी भी दी गई है. आइए जानते हैं ओप्पो के इस फोन की खूबियों के बारे में –

Oppo A59 5G Features & Specifications

ओप्पो ए59 5जी स्मार्टफोन की खूबियां कैसी है?

ओप्पो ए59 5जी स्मार्टफोन में 6.56 इंच एलसीडी डिस्प्ले मिलता है. डिस्प्ले 720 निट्स की पीक ब्राइटनेस है. स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.8 प्रतिशत है. फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिमेंटी 6020 प्रॉसेसर दिया गया है. हैंडसेट में ग्राफिक्स के लिए Mali G57 MP2 GPU मिलता है. OPPO A9 5G फाेन 4 जीबी/6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है.

Oppo A59 5G फोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड Color OS 13.1 पर चलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी डेप्थ लेंस दिये हैं.

ओप्पो के इस फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है. हैंडसेट का वजन 187 ग्राम है. डिवाइस की मोटाई 8.12mm है. ओप्पो ए9 5जी में IP54 रेटिंग मिलती है. इसका मतलब यह है कि यह फोन काफी हद तक डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ है.

Also Read: 8999 में आया POCO का नया स्मार्टफोन! 8GB तक रैम, 50MP कैमरा से है लैस, मिलेगा खास ऑफर

OPPO A9 5G कीमत और उपलब्धता

ओप्पो ए9 5जी स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम औरव 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है. वहीं, टॉप-ऐंड 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. डिवाइस को सिल्क गोल्ड, स्टारी ब्लैक और सिल्क टेक्स्चर्ड डिजाइन ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.

Oppo A9 5G फोन अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट, ओप्पो के ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर से 25 दिसंबर से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा. बड़े बैंकों के क्रेडिट कार्ड के जरिये ओप्पो के ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर से फोन खरीदने पर 1,500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा.

आप अगर कम कीमत में स्टाइलिश और परफॉर्मेंस ओरिएंटेड 5G फोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह ओप्पो ए59 5जी एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. लॉन्च ऑफर के तहत फोन पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसका लाभ उठाकर आप इसे कम कीमत में खरीद सकते हैं.

Also Read: 108MP ट्रिपल कैमरा के साथ आया Honor X8b स्मार्टफोन, देखें कीमत और खूबियों की डीटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >