Onam 2022: ओणम पर इन खूबसूरत रंगोली और सजावट से करें घरों को डेकोरेट, देखें Latest Designs

1 / 1
Onam 2022: ओणम पर इन खूबसूरत रंगोली और सजावट से करें घरों को डेकोरेट, देखें Latest Designs
फुल स्क्रीन में देखें

Onam 2022: ओणम पर इन खूबसूरत रंगोली और सजावट से करें घरों को डेकोरेट, देखें Latest Designs

onam 2022: 8 सितंबर को ओणम का पर्व मनाया जा रहा है जो 10 दिनों तक चलेगा.यह पर्व खासतौर पर केरल राज्य में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. ओणम मलयालम सोलर कैलेंडर के अनुसार चिंगम महीने में मनाया जाता है.

ओणम को मलयालम न्यू ईयर भी कहा जाता है. इस दिन लोग अपने घरों को फूल और रंगोली से सजाते हैं. इसके अलावा इस दिन वल्लम यानी स्नेक बोट रेस भी आयोजित की जाती है.

ओनापुकलम- इस त्योहार का प्रमुख हिस्सा फूलों की रंगोली है. ओनापुकलम रंगोली डिजाइन या पैटर्न है जो इस त्योहार पर घरों और मंदिरों के प्रवेश द्वार पर बनाया जाता है. इस फूल की रंगोली का उपयोग मेहमानों के साथ-साथ राजा महाबली के स्वागत के लिए भी किया जाता है.

फूल की रंगोली का उपयोग मेहमानों के साथ-साथ राजा महाबली के स्वागत के लिए भी किया जाता है.

पुकलम में उपयोग किए जाने वाले फूल विष्णुक्रांति, कारुका, मुयाल चेवियन, थिरुथलाली, चेरूला, निलप्पन, कायोनी, मुकुट्टी, पूवमकुरुनिल्ला और उझिंजा हैं, हालांकि, लोगों ने पूकलम के लिए सभी प्रकार के फूलों का उपयोग करना शुरू कर दिया है.

घरों की सजावट के लिए घर के प्रवेश द्वार को गुलाब की माला और गेंदे से सजा सकते हैं. इसे खंभों के चारों ओर माला से लपेट सकते हैं या घर के प्रवेश द्वार पर लटका सकते हैं. यहां आम के पत्तों से तोरण और वाल हैंगिंग भी बना सकते.

भारतीय संस्कृति में दीए का खास महत्व है, ओणम का त्योहार दीयों के बिना अधूरा है. शाम को, आप अपने प्रवेश द्वार और बालकनियों पर दीया या मोमबत्तियां जला सकते हैं जो उत्सव का माहौल देगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >