UP Election 2022: हाथरस में नामाकंन वापसी के आखिरी दिन 3 ने लिया पर्चा वापस, ये 39 हैं अब मैदान में

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है. आज अलीगढ़ के हाथरस में नामांकन वापसी के आखिरी दिन 3 निर्दलीय प्रत्याशियों ने पर्चे वापस ले लिए. अब हाथरस जनपद की 3 विधानसभाओं से 39 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.

Aligarh News: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण में नामांकन वापसी के अंतिम दिन हाथरस के 3 निर्दलीय प्रत्याशियों ने पर्चे वापस ले लिए. अब हाथरस जनपद की 3 विधानसभाओं से 39 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.

3 निर्दलीय प्रत्याशियों ने लिए पर्चे वापस

हाथरस की सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी विवेकशील राघव, नीतू पाल और सादाबाद से निर्दलीय प्रत्याशी राकेश ने नामांकन वापस लिया. अब हाथरस जनपद की हाथरस, सादाबाद, सिकंदराराऊ से 39 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.

हाथरस से ये हैं मैदान में

हाथरस की सदर, सादाबाद, सिकंदरा राऊ विधानसभा से जांच के बाद 42 प्रत्याशी बचे थे, इनमें से भी 3 प्रत्याशियों के नामांकन वापसी के बाद 39 प्रत्याशी मैदान में हैं.

Also Read: अलीगढ़ में एक साथ भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा समेत 19 प्रत्याशियों के खिलाफ नोटिस जारी, ये है वजह
हाथरस से

  • अंजुला सिंह माहौर भाजपा

  • कुलदीप कुमार सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस

  • बृजमोहन राही समाजवादी पार्टी

  • संजीव कुमार काका बसपा

  • किशन सिंह आप

  • देवेंद्र सिंह शिवसेना

  • रत्न सिंह पीस पार्टी

  • बेबी धनगर लोकदल

  • सोनपाल जन अधिकार पार्टी

  • अजीत कुमार निर्दलीय

  • उदयवीर निर्दलीय

  • दिनेश सांईं निर्दलीय

  • सुभाष चंद्र निर्दलीय

  • सोनू कुमार निर्दलीय

सादाबाद से

  • अविन शर्मा बसपा

  • प्रदीप कुमार सिंह राष्ट्रीय लोकदल

  • मथुरा प्रसाद कांग्रेस

  • रामवीर उपाध्याय भाजपा

  • आरती भट्ट आप

  • ओमवीर सिंह बहुजन मुक्ति पार्टी

  • जितेंद्र राष्ट्रीय शोषित पार्टी

  • राजेश कुमार स्वदेशी हिंद पार्टी

  • अवधेश निर्दलीय

  • नेम सिंह निर्दलीय

  • प्रवीन कुमार निर्दलीय

  • राजेश कुमार निर्दलीय

  • शशीकांत निर्दलीय

सिकंदराराऊ से

  • अवधेश कुमार सिंह बसपा

  • छवि वार्ष्णेय कांग्रेस

  • वीरेंद्र सिंह राणा भाजपा

  • ललित बघेल सपा

  • मनोज यादव आप

  • योगेंद्र कुमार राष्टीय समाज पक्ष

  • राम गोपाल दीक्षित स्वदेश हिंद पार्टी

  • शिव प्रकाश कौशल शिवसेना

  • कृष्ण कुमार सिंह निर्दलीय

  • जय प्रकाश शर्मा निर्दलीय

  • मानवेंद्र सिंह निर्दलीय

  • सुमंत कुमार निर्दलीय

Also Read: यूपी चुनाव में विपक्ष को मिलेंगी 3 सीटें, जबकि SP-RLD गठबंधन 400 सीटें से जीतेगा- अखिलेश यादव

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >