OMG 2 Box Office Collection Day 7: 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर पाएगी फिल्म! 1 हफ्ते में की महज इतनी कमाई

OMG 2 Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. ये फिल्म 2-4 दिन तक तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई, लेकिन अब इसके कलेक्शन थोड़ी धीमी पड़ गई है. 7 दिन में मूवी ने अब तक मात्र 84 करोड़ का ही कलेक्शन किया है.

OMG 2 Box Office Collection Day 7: सनी देओल, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की मोस्ट अवेटेड फिल्म ओएमजी 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की टक्कर सनी देओल की गदर 2 संग हुई. हालांकि अपनी-अपनी जगह पर दोनों की मूवीज ने बेहतर कलेक्शन किया.

स्वतंत्रता दिवस पर शानदार कलेक्शन दर्ज करने के बाद अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी-स्टारर की फिल्म की कमाई में गुरुवार को काफी गिरावट आई. फिल्म को ऑडियंस के लिए मशक्कत करना पड़ा रहा है.

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 84 करोड़ हो गया है. हालांकि 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने के लिए इसे थोड़ी मेहनत करनी होगी.

ओएमजी 2 ने सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 के साथ सिनेमाघरों में शुरुआत की थी, जिसने पहले दिन 10.26 करोड़ का कलेक्शन किया था. रविवार के कलेक्शन के साथ इसे अपने पहले सप्ताहांत में 17.55 करोड़ का लाभ हुआ. पहले सोमवार को 12 करोड़ तक गिरने के बाद, इसने एक बार फिर स्वतंत्रता दिवस पर 17 करोड़ कमाए. बुधवार के 7.75 करोड़ और गुरुवार के 5.25 कलेक्शन को जोड़कर फिल्म अब 84.72 करोड़ पर पहुंच गई है.

अमित राय द्वारा निर्देशित, ओएमजी 2 में अक्षय कुमार भगवान शिव के दूत की भूमिका में हैं, पंकज त्रिपाठी एक उत्साही शिव भक्त की भूमिका में हैं और यामी गौतम एक वकील की भूमिका में हैं. यह अक्षय की 10वीं स्वतंत्रता दिवस रिलीज़ थी.

ओएमजी 2 को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने ‘ए’ (केवल वयस्क) प्रमाणपत्र के साथ पारित किया था. ओएमजी 2 एक ऐसी फिल्म है जो परिवार के साथ देखने के लिए बनाई गई है, क्योंकि यह उन माता-पिता और बच्चों के बीच लंबे समय से मौजूद अंतर को पाटती है, जो कुछ विषयों पर बात करने में सहज नहीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >