WB : उत्तर बंगाल पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने 15 फरवरी को उत्तर बंगाल के सभी जिलों में पंप हड़ताल का किया आह्वान

उत्तर बंगाल के आठ जिलों में बकाया राशि 19 करोड़ है. आरोप है कि अभी तक बकाया नहीं मिला है. राज्य सरकार ने कहा है कि केंद्र से यह राशि अब तक नहीं मिली है, जब केंद्र रुपये देगा, तो भुगतान कर दिया जायेगा.

पश्चिम बंगाल में कुछ महीने पहले हुए पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों के वाहनों में ईंधन भरने के लिए विभिन्न पेट्रोल पंपों का उपयोग किया गया था. कथित तौर पर आरोप है कि पेट्रोल पंपों को अभी तक बकाया रकम नहीं मिली है. नॉर्थ बंगाल पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने विरोध में 15 फरवरी को नॉर्थ बंगाल में पंप हड़ताल का आह्वान किया है. उस दिन सुबह छह बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक आठ जिलों में सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे.

आरोप है कि पंप मालिकों को अभी तक तेल का बकाया पैसा नहीं मिला

दरअसल, केंद्रीय बल, पेट्रोल पंप से वाहन में तेल भरता है. इसके बदले एक मेमो दिया जाता है. पंप मालिक उस मेमो को संबंधित सरकारी कार्यालय में जमा कर रुपया प्राप्त कर लेते हैं. लेकिन पंचायत चुनाव हुए छह माह से अधिक समय बीत चुका है. आरोप है कि पंप मालिकों को अभी तक तेल का बकाया पैसा नहीं मिला है. इसके विरोध में पंप मालिकों के संगठन ने 15 फरवरी को 24 घंटे पंप बंद रखने का आह्वान किया है.

Also Read: Diesel Price: उत्तर प्रदेश से बिहार में लाखों लीटर डीजल की तस्करी, पंप मालिकों की गुहार- ‘बचा लो सरकार’
सरकार को चुकाने होंगे  19 करोड़ रुपये

संगठन का दावा है कि पिछले पंचायत चुनाव में केंद्रीय बलों की आवाजाही के लिए विभिन्न पंपों ने जो ईंधन दिया था, उसका भुगतान अब तक नहीं किया गया है. कुल मिलाकर सरकार को इसके लिए 19 करोड़ रुपये चुकाने होंगे. संगठन के अध्यक्ष श्यामल पाल चौधरी ने कहा कि उत्तर बंगाल के आठ जिलों में बकाया राशि 19 करोड़ है. आरोप है कि अभी तक बकाया नहीं मिला है. राज्य सरकार ने कहा है कि केंद्र से यह राशि अब तक नहीं मिली है, जब केंद्र रुपये देगा, तो भुगतान कर दिया जायेगा.

Also Read: कोई नहीं पूछेगा पेट्रोल-डीजल का भाव, इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और फ्लेक्स फ्यूल से बदलेगी वाहनों की दुनिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >