Noida Twin Tower Demolition: नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर (Supertech Twin Tower) को गिराने (Demolition) की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. 28 अगस्त को दोनों अवैध टावरों को गिरा दिया जाएगा. टीम घ्वस्तीकरण (Demolition) के दिन यानी 28 अगस्त को थर्मल कैमरे, हाई स्पीड कैमरे और अन्य हाईटेक मशीनों के जरिए टावर की निगरानी की जाएगी. वहीं टावर के आसपास रहने वाले लावारिस कुत्तों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है.
आवारा कुत्तों को रेस्क्यू करने के लिए लिए गुरुवार को सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं की गाड़ियां कुत्तों को पकड़ती रहीं. वहीं धमाके और मलबे से आसपास के लोगों को होने वाली दिक्कतों को लेकर भी डॉक्टरों को आगाहा किया है.एनजीओ फ्रेंडिकोज के कार्यकर्ता अकबर ने बताया कि बचाए गए जानवरों को एनजीओ के शेल्टर होम में रखा जाएगा. वहीं ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण के बाद उन्हें इसी जगह वापस लाकर छोड़ा जाएगा.
Also Read: Noida Twin Tower: ध्वस्त होने वाली इंडिया की सबसे ऊंची इमारत, धमाके से पहले ट्रैफिक एडवायजरी जारी
सुपरटेक ट्विन टावर ध्वस्त करने के दौरान धूल की वजह से या किसी और कारण से इनको नुकसान न हो, इसीलिए सोसाइटी के अंदर और सड़कों के बाहर घूमने वाले इन आवारा कुत्तों को पकड़कर सुरक्षित जगह भेजा जा रहा है. वहीं टावर को गिराने को लेकर चल रही अन्य तैयारियों के साथ ट्रैफिक डायवर्जन का भी पूरा प्लान बन गया है. जानकारी आ रही है उसके मुताबिक पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट करने की पूरी तैयारी कर ली है. जिस दिन ट्विन टावर को ध्वस्त किया जाएगा, तब कई रास्ते गूगल मैप पर बंद कर दिए जाएंगे, उन रास्तों पर ट्रैफिक की आवाजाही रुक जाएगी.
