नीतेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की एंट्री, रावण के रोल में दिखेगा साउथ का ये एक्टर!

नितेश तिवारी की रामायण को लेकर चर्चा तेज हो गई है. मूवी को लेकर नया अपडेट आया है. इसमें भगवान राम के किरदार में एक्टर रणबीर कपूर दिखेंगे. जबकि माता सीता का रोल एक पॉपुलर एक्ट्रेस को मिला है.

Ramayan: बहुत जल्द ही ओम राउत निर्देशित फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मूवी में प्रभास (Prabhas) भगवान राम के रोल में दिख रहे हैं. माता सीता का किरदार कृति सेनन (Kriti sanon) और रावण की भूमिका में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) है. लेकिन इस बीच नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की रामायण (Ramayan) चर्चा में आ गया. रिपोर्ट्स की मानें तो इस रामायण में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अहम किरदार में दिखेंगे.

नीतेश तिवारी की रामायण को लेकर आया नया अपडेट

नीतेश तिवारी की रामायण रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में दिखेंगे, तो आलिया भट्ट माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. पिंकविला ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि इसपर आधिकारिक घोषणा इस दिवाली की जाने की उम्मीद है. रिपोर्ट की मानें तो पहले आलिया की डेट्स इससे मैच नहीं हो रही थी. लेकिन अब उनके डेट्स नितेश और निर्माता मधु मंटेना को मिल गए है. रणबीर और आलिया अपने किरदार के लिए काफी उत्साहित है.

यश बनेंगे रावण!

वहीं, रावण की भूमिका निभाने के लिए यश के साथ बातचीत चल रही है. कहा जा रहा है कि कुछ मामूली मुद्दे हैं, जो सॉल्व हो सकते है. लेकिन अभी बातचीत कर रहे हैं और अगले 15 दिनों में पता चल जाएगा कि वो ये रोल करेंगे या नहीं. फिल्म के लिए रणबीर कपूर का लुक टेस्ट किया जा रहा है. लुक फाइनल होने के बाद एक्टर फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के पहलू में कदम रखेंगे. रामायण का निर्माण अल्लू अरविंद, मधु मंटेना और नमित मल्होत्रा द्वारा किया जाएगा, जिसमें नितेश तिवारी और रवि उद्यावर निर्देशक होंगे. कहा जा रहा है कि दिसंबर 2023/जनवरी 2024 में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है.

रणबीर कपूर की आनेवाली फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर ने अपनी अगली फिल्म एनिमल की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसे संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित किया गया है. इन्हें कबीर सिंह, अर्जुन रेड्डी और अन्य जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता हैं. गैंगस्टर ड्रामा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा वह अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र 2 में भी नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >