नीता अंबानी खेल जगत की 10 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में शामिल

नीता अंबानी के अलावा भारत से टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी मिताली राज को भी इस सूची में शामिल किया गया है.

नयी दिल्‍ली : इंडिय प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस की ऑनर नीता अंबानी 2020 की खेल जगत की 10 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में शामिल हो गयी हैं. नीता अंबानी के साथ ऑस्‍ट्रेलिया की टेनिस स्‍टार सेरेना विलियम्‍स और जिम्‍नास्‍ट सिमोन माइल्‍स भी इस सूची में शामिल की गयी हैं. नीता अंबानी के अलावा भारत से टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी मिताली राज को भी इस सूची में शामिल किया गया है.

स्‍पोर्ट्स बिजनेस नेटवर्क आईस्‍पोर्टकनेक्‍ट ने 2020 के लिए ‘इंफ्लुएंशियल वूमन इन स्‍पोर्ट’ सूची जारी किया है. इस सूची के लिए दुनियाभर की 25 प्रभावशाली महिलाओं को शामिल किया गया था, जिसमें से 10 सबसे प्रभावशाली महिला को फाइनल सूची में स्‍थान दिया गया.

मालूम हो नीता अंबानी ने आईपीएल में अपनी टीम मुंबई इंडियंस को सबसे सफल टीम बनाने के लिए प्रेरित किया है और वो इसमें सफल भी रही हैं. इसके अलावा वो देश के विभिन्‍न खेलों को प्रोत्‍साहित करने में जुटी हुई हैं.

इस सूची में नीता अंबानी के अलावा टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स और नाओमी ओसाका, जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स, फुटबालर मेगान रैपिनो, फार्मूला वन की विपणन एवं संचार निदेशक एली नोर्मन, डब्ल्यूएनबीए की कमिश्नर कैथी इंगलबर्ट, फीफा महासचिव फातमा समोरा, स्पेशल ओलंपिक की सीईओ मेरी डेविस और ईसीबी की प्रबंध निदेशक महिला क्रिकेट क्लेरी कोनोर शामिल हैं।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >