Nick Jonas ने ‘किंग’ के गाने Maan Meri Jaan को दिया नया ट्विस्ट, इंग्लिश वर्जन में चलाया अपनी आवाज का जादू

Maan Meri Jaan Afterlife Song Release: प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने हिट गाना ‘मान मेरी जान’ का इंग्लिश वर्जन रिलीज किया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सिंगर किंग का ये गाना काफी पॉपुलर हुआ है. अब इसमें दोनों की आवाज का जादू चल रहा है.

Maan Meri Jaan Afterlife Song Release: प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकी पॉप गायक निक जोनस के गाने इंडिया में भी काफी पसन्द किए जाते है. अब फैंस को उनका एक गाना सुनने मिलेगा, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है. सिंगर किंग का सुपरहिट गाना मान मेरी जान का इंग्लिश वर्जन जारी किया है. इसमें निक ने अपनी आवाज दी है, जो मान मेरी जान (आफ्टरलाइफ) के नाम से रिलीज किया गया है.

किंग और निक जोनस का गाना

सिंगर किंग और निक जोनस ने मान मेरी जान सॉन्ग का नया वर्जन रिलीज किया है. इसका वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. भारतीय प्रशंसक इसपर जमकर प्यार बरसा रहे है. हिन्दी में गाना बिल्कुल सेम है, जबकि अंग्रेजी के बोल में निक ने जादू चला दिया है. निक ‘तू मान मेरी जान’ हिन्दी में गाते है.

यूजर्स के कमेंट

वीडियो निक जोनस के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, भाषा में अंतर के बावजूद, उनकी आवाज एक दूसरे के पूरक है. एक अन्य यूजर ने लिखा, यह गाना मेरे रोंगटे खड़े कर देता है. बिल्कुल अद्भुत पीस. लव यू निक एंड किंग. एक यूजर ने लिखा, गीत सुंदर है. बधाई हो निक जोनास और किंग.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलेंगे ये 11 कंटेस्टेंट्स, जानें इन सेलेब्स के नाम!
प्रियंका चोपड़ा और निक की होली

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने अपने लॉस एंजिल्स निवास पर होली सेलिब्रेट किया. इसकी तसवीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. तसवीरों में वो अपने पति निक के साथ होली खेलती दिखी थी. बता दें कि दोनों ने साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे. साल 2022 में सरोगेसी के जरिए कपल ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का स्वागत किया. वहीं, सिंगर किंग की बात करें तो उनका असली नाम अर्पण कुमार चंदेल है. किंग ने सॉन्ग सही गलत से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. किंग ने कई हिट गाने दिए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >