VIDEO : नई संसद से नया आगाज, आधी आबादी को मिलेगी नई शक्ति ! लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश

Parliament Special Session : नई संसद से नये भारत के निर्माण की दिशा में एक नया आगाज किया गया . आधी आबादी को नई शक्ति देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुुए केन्द्र सरकार ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश किया है. इसके तहत लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा.

Parliament Special Session : नई संसद में विशेष सत्र की कार्यवाही के दौरान लोकसभा में महिला रिजर्वेशन बिल पेश किया गया. केंद्र सरकार ने इस बिल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया है. केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश किया. नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अनुसार लोकसभा और देश की सभी विधानसभाओं में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी. इस बिल पास होने के बाद लोकसभा में महिलाओं के लिए 181 सीटें रिजर्व हो जाएंगी. वर्तमान में लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या सिर्फ 82 है. दिल्ली विधानसभा में भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा.

Also Read: New Parliament House: जानें कौन हैं बिमल पटेल जिन्होंने नये संसद भवन को बनाया इतना सुंदर, देखें तस्वीर

Also Read: महिला आरक्षण बिल मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक, जानें ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ की बड़ी बातें…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Meenakshi Rai

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >