नेतरहाट टनल रोड प्रोजेक्ट: विभाग को नहीं मिला कोई 'योग्य' कंसल्टेंट, अब नए सिरे से शुरू हुई विशेषज्ञों की तलाश!

Netarhat Tunnel Project: पथ निर्माण विभाग को नेतरहाट के पहाड़ी क्षेत्रों में प्रस्तावित टनल रोड के निर्माण के लिए अब तक कोई योग्य कंसल्टेंट नहीं मिल सका है. विभाग ने मार्च में प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन सफलता न मिलने पर अब दोबारा इच्छुक कंसल्टेंट से आवेदन मांगे गए हैं. इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत घाघरा से नेतरहाट तक की सड़क को फोरलेन टूरिस्ट कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाना है, जिससे संकीर्ण रास्तों और दुर्घटनाओं से निजात मिल सकेगी.

Netarhat Tunnel Project, लातेहार (मनोज लाल की रिपोर्ट): झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट की पहाड़ियों में प्रस्तावित टनल रोड परियोजना को लेकर पथ निर्माण विभाग को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. टनल निर्माण के लिए विभाग को अब तक कोई योग्य कंसल्टेंट नहीं मिल पाया है, जिसके कारण अब नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरू की गई है.

दोबारा मांगे गए आवेदन

विभाग ने इस परियोजना के लिए मार्च माह में ही कंसल्टेंट की तलाश शुरू की थी, लेकिन वांछित योग्यता रखने वाले विशेषज्ञ सामने नहीं आए. इसे देखते हुए विभाग ने फिर से आवेदन मांगे हैं. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 8 मई को प्री-बिड मीटिंग होगी और इच्छुक कंसल्टेंट 19 मई तक अपने आवेदन जमा कर सकेंगे. इसके बाद 20 मई को बिड खोली जाएगी और योग्य कंसल्टेंट का चयन सुनिश्चित किया जाएगा.

Also Read: झारखंड शिक्षक नियुक्ति में बड़ी कार्रवाई की तैयारी: दोषी अफसरों पर गिरेगी गाज, अयोग्य शिक्षकों की जाएगी नौकरी!

हादसों पर लगेगी लगाम, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

पथ निर्माण विभाग की योजना घाघरा से नेतरहाट तक की सड़क को एक आधुनिक ‘टूरिस्ट कॉरिडोर’ के रूप में विकसित करने की है. इस पूरी सड़क को डिवाइडर के साथ फोरलेन बनाया जाएगा ताकि आवागमन पूरी तरह सुरक्षित हो सकेगा. वर्तमान में, नेतरहाट की संकीर्ण पहाड़ी सड़कों पर बॉक्साइट लदे ट्रकों और पर्यटकों के वाहनों के कारण अक्सर गंभीर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. कई बार गाड़ियां गहरी खाई में गिर चुकी हैं. टनल रोड के निर्माण से इन खतरों को समाप्त किया जा सकेगा और पर्यटकों को एक विश्वस्तरीय अनुभव मिलेगा.

सुरक्षित होगा सफर

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाना है. वर्तमान संकीर्ण मोड़ों के बजाय टनल के माध्यम से वाहन सीधे और सुरक्षित तरीके से निकल सकेंगे, जिससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को भी नए पंख लगेंगे.

Also Read: वाणिज्य कर विभाग को मिलेंगे 280 नये वाहन, मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दिया बड़ा निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >