सुरक्षा बलों पर हमले की नक्सलियों की कोशिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन में मिला विस्फोटकों का जखीरा

Garhwa News Today: गढ़वा जिले के बड़गड़ प्रखंड से लगे बूढ़ा पहाड़ पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शनिवार को पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी. सीआरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया. इसी दौरान उन्हें भारी मात्रा में गोला-बारूद, आईईडी एवं टिफिन बम सहित अन्य सामग्रियां मिलीं.

Garhwa News Today: झारखंड के सुदूरवर्ती गढ़वा जिला में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और पुलिस की टीम को बड़ी सफलता मिली. बूढ़ा पहाड़ पर चलाये गये एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को विस्फोटकों का जखीरा मिला. नक्सलियों ने ये विस्फोटक सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जंगलों में छिपाकर रखे थे.

पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी

गढ़वा जिले के बड़गड़ प्रखंड से लगे बूढ़ा पहाड़ पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शनिवार को पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी. सीआरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया. इसी दौरान उन्हें भारी मात्रा में गोला-बारूद, आईईडी एवं टिफिन बम सहित अन्य सामग्रियां मिलीं.

Also Read: ऑपरेशन ऑक्टोपस : बूढ़ा पहाड़ पर नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में IED बम व हथियार बरामद

बूढ़ा पहाड़ पर जारी है सघन सर्च ऑपरेशन

विदित हो कि नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले गढ़वा जिला के भंडरिया थाना अंतर्गत बूढ़ा पहाड़ के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सर्च ऑपरेशन के दौरान पहले भी नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये विस्फोटक बरामद किये गये हैं. शनिवार को भी बूढ़ा पहाड़ के जोकपानी नामक घने जंगलों में नक्सलियों द्वारा काफी मात्रा में छुपाकर रखे गये विस्फोटक एवं अन्य सामान का पता चला.

छापामारी में शामिल टीम

अभियान में कोबरा 203 टीम के एक व एवं दो बटालियन तथा सीआरपीएफ की 172 एवं 62 बटालियन एवं झारखंड जगुआर की टीम शामिल थीं. इसमें मुख्य रूप से कोबरा 203 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी कैलाश गंगवानी, इम्मानुएल बासकी, सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट सुभाष चंद्र शीला, महेश बलाई, हर्ष मास्क, संजय कुमार, अमरेंद्र कुमार एवं काफी संख्या में सुरक्षा बल के जवान शामिल थे.

Also Read: झारखंड में नक्सलियों के गढ़ बूढ़ा पहाड़ पर फहराया गया तिरंगा, DGP बोले- जवानों ने दिखाया अदम्य साहस

जो सामान बरामद हुए

जो सामान बरामद हुए हैं, उनमें 120 पीस टिफिन बम, विभिन्न मारक क्षमता के 4 पीस आईईडी, 1 पीस वायरलेस सेट, 1 पीस एफएम रेडियो, कोडेक्स वायर, 1 पीस स्विच, पंचायत चुनाव के बहिष्कार से संबंधित माओवादी पोस्टर एवं लाल बैनर आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >