Navratri 2022 Day 8 Live Updates: दुर्गा अष्टमी आज, पूजा, मंत्र, आरती, कन्या पूजन मुहूर्त नोट कर लें

Navratri 2022 Day 8 Live Updates: नवरात्रि के आठवें दिन आदिशक्ति श्री दुर्गाजी का अष्टम रूप श्री महागौरी की पूजा की जाती है. नवरात्रि के आठवें दिन इनकी उपासना की जाती है. मान्यता है कि इस दिन पूजा अर्चना करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और सभी दुखों को दूर करती हैं.

Live Updates
2:10 PM. 3 Oct 22 8:40 AM. 3 Oct

महागौरी पूजा विधि

सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर, साफ शुद्ध कपड़े पहनें.

मां की प्रतिमा को गंगाजल जल से स्नान कराएं.

अब सफेद रंग के वस्त्र अर्पित करें.

महागौरी का वस्त्र सफेद रंग का होता है.

अब उन्हें सफेद पुष्प अर्पित करें. माता का प्रिय पुष्प रातकी रानी है.

रोली कुमकुम लगाएं.

माता को नारियल या नारियल से बनी मिठाई अर्पित करें.

महागौरी को काले चने का भोग लगाएं.

ध्यान करें, मंत्रों का जाप करें और अंत में महागौरी की आरती करें.

महाअष्टमी के दिन कन्या पूजन भी किया जाता है.

2:10 PM. 3 Oct 22 8:40 AM. 3 Oct

महागौरी को चढ़ाएं नारियल

इस दिन मां को नारियल चढ़ाया जाता है। इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है.

5:44 AM. 3 Oct 22 12:14 AM. 3 Oct

कन्या पूजन का मिलता है विशेष फल

दुर्गा अष्टमी के दिन कन्या पूजन कराने का विधान है. इस दिन 02 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की कन्याओं का पूजन किया जाता है. हर उम्र की कन्या अलग अलग देवियों का रूप होती हैं. उनके अलग अलग आशीर्वाद प्राप्त होता है. कन्या पूजन करने से मां दुर्गा का आशीष मिलता है क्योंकि ये कन्याएं मां दुर्गा का स्वरूप मानी जाती हैं. यह कन्या पूजन नवरात्रि या दुर्गा पूजा का महत्वपूर्ण भाग है.

5:44 AM. 3 Oct 22 12:14 AM. 3 Oct

कन्या पूजन विधि

कन्या पूजन के लिए 2 से 10 साल तक की 9 कन्या को घर बुलाएं.

जब 9 कन्या घर पर पधारें, तो उनका स्वागत करें.

सबसे पहले उनके चरण धोएं.

आसान बिछा करे उन्हें उचित स्थान पर बैठाएं.

कन्याओं के माथे पर रोली लगाएं.

उनकी आरती करते हुए मां दुर्गा का ध्यान करें.

पूरी, हलवा और काले चने की सब्जी या इच्छा अनुसार भोजन कराएं.

भोजन के बाद 9 कन्या को सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा या उपहार दें.

पैर छूकर आशीर्वाद लें और उन्हें सम्मान के साथ विदा करें.

5:44 AM. 3 Oct 22 12:14 AM. 3 Oct

कन्या पूजन शुभ मुहूर्त

अष्टमी तिथि की शुरुआत 02 अक्टूबर 2022 को शाम 06 बजकर 48 मिनट से हो रही जो 03 अक्टूबर 2022 को शाम 04 बजकर 37 मिनट पर समाप्त हो रही है.

अमृत मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 15 मिनट से 7 बजकर 44 मिनट तक

शुभ मुहूर्त- सुबह 9 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक

चर – दोपहर 1 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 7 मिनट तक

लाभ- दोपहर 3 बजकर 7 मिनट से 4 बजकर 36 मिनट तक

अमृत- शाम 4 बजकर 36 मिनट से शाम 6 बजकर 5 मिनट तक

10:31 PM. 2 Oct 22 5:01 PM. 2 Oct

महागौरी भोग

इस दिन मां को नारियल चढ़ाया जाता है। इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है.

मुख्य बातें

Navratri 2022 Day 8 Live Updates: नवरात्रि के आठवें दिन आदिशक्ति श्री दुर्गाजी का अष्टम रूप श्री महागौरी की पूजा की जाती है. नवरात्रि के आठवें दिन इनकी उपासना की जाती है. मान्यता है कि इस दिन पूजा अर्चना करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और सभी दुखों को दूर करती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >