Nautapa 2023: इस दिन से शुरू हो रहा है नौतपा, ऐसी रहेगी ग्रहों की स्थिति

Nautapa 2023: नौ दिनों दिनों तक लोगों का गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। इसकी वजह यह है कि इस दौरान सूर्य की लंबवत किरणें धरती पर पड़ती हैं. ये समय 25 मई से दो जून तक रहेगा. सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने का समय नोट कर लें.

Nautapa 2023: जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में गोचर करते हैं उसी दिन से नौतपा की शुरुआत होती है. रोहिणी नक्षत्र में आते ही पृथ्वी का तापमान बढ़ने लगता है. इस समय में सूर्य देव 14 दिनों के लिए रोहिणी नक्षत्र में आते हैं. लेकिन इन 14 दिनों में शुरु के 9 दिन सबसे गर्म होते हैं, जिसे नौतपा के रूप में जाना जाता है. जानें इस बार नौतपा कब से शुरू हो रहा है? सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने का समय नोट कर लें.

जानें कब से शुरू होगा नौतपा

नौ दिनों दिनों तक लोगों का गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ सकता है. इसकी वजह यह है कि इस दौरान सूर्य की लंबवत किरणें धरती पर पड़ती हैं. ये समय 25 मई से दो जून तक रहेगा. इसके अलावा ज्येष्ठ महीने के शुक्लपक्ष में चंद्रमा जब आद्रार् से स्वाती तक 10 नक्षत्रों में रहता हो तो नौतपा होता है.

Nautapa 2023: ऐसी रहेगी ग्रहों की स्थिति

सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते समय मेष राशि में राहु-शुक्र की युति बनेगी और वृषभ राशि में सूर्य और बुध की युति बनेगी, जिससे बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा. मीन राशि में मंगल, चंद्र और गुरु की युति रहेगी. केतु तुला राशि में रहेगा. नौतपा में आटे से भगवान ब्रह्मा की मूर्ति बनाकर पूजा करना शुभ माना जाता है.

Nautapa 2023: नौतपा का प्रभाव

धर्म शास्त्रों के मुताबिक़, नौतपा के समय सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधे पड़ती है. जिससे पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता है और गर्मी अत्यधिक पड़ने लगती है. ऐसे मौसम में आंधी और तूफान आने की संभावना अत्यधिक होती है. जिससे धन और जन के नुकसान की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है. धार्मिक मान्यता है कि नौतपा के समय ग्रह एवं नक्षत्र की स्थिति भी अशुभ होती है.

Nautapa 2023: नौतपा में इन चीजों के दान से मिलता है पुण्य

नौतपा में सुबह पूजा के बाद सत्तू, घड़ा, पंखा या धूप से निजात दिलाने वाला छाता दान कर सकते हैं. इस अवधि में जरूरतमंदों को ठंडी चीजें दान करने से करने से पूण्य फलों की प्राप्ति होती है. आप चाहें तो शरीर को ठंडक देने वाली चीजें जैसी कि दही, नारियल पानी या तरबूज का भी दान कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >