National Games 2022: PM मोदी ने 36वें राष्ट्रीय खेलों का किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को दिये ये मंत्र

गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 36वें राष्ट्रीय खेल (National Games 2022) की शुरुआत गुरुवार हो गयी है. प्रधानमंत्री ने देर शाम समारोह का उद्घाटन किया और फिर खिलाड़ियों को संबोधित भी किया. अपने संबोधन में उन्होंने खिलाड़ियों को जीत का मंत्र बताया. उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी खेलों के लिए शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में जो सुविधाएं हैं, वह पूरे देश के लिए एक मिशाल बनेगा. मौके पर दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा मौजूद थे. राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक होगा.

Live Updates
3:11 AM. 30 Sept 22 9:41 PM. 29 Sept

मोदी ने विकसित देशों का दिया उदाहरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 36वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज करते हुए कहा कि दुनिया में सम्मान पाने का खेलों में सफलता से सीधा जुड़ाव होता है. मोदी ने विकसित देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि वैश्विक खेलों में ऐसे देशों के खिलाड़ी अधिक पदक जीतते हैं. मोदी ने कहा, ‘दुनिया में सम्मान का खेलों से सीधा जुड़ाव होता है. आज दुनिया में जो देश विकास और अर्थव्यवस्था में शीर्ष पर है उनमें से ज्यादातर पदक तालिका में भी शीर्ष पर होते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘खेल के मैदान में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन अन्य क्षेत्रों को भी प्रोत्साहित करता है. खेल दुनिया में ‘सॉफ्ट पावर’ का जरिया भी है.’ उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार के कारण भारत के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा मौके नहीं मिल पाये पर अब इसमें काफी बदलाव आया है. उन्होंने कहा, ‘दुनिया ओलंपिक के जिन खेलों की दीवानी है, वे खेल हमारे यहां पहले सामान्य ज्ञान तक सिमट कर रह गये थे.’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘अब माहौल नया है, 2014 से खिलाड़ियों ने खेलों में जो जलवा कायम करना शुरू किया वह तेजी से आगे बढ़ते जा रहा है.’ गुजरात के विभिन्न शहरों में 12 अक्टूबर तक राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा. इसमें 36 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से 7000 से ज्यादा खिलाडी, 15000 से ज्यादा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं.

3:11 AM. 30 Sept 22 9:41 PM. 29 Sept

जीत के लिए संकल्प और निरंतरता जरूरी

पीएम मोदी ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को मैं एक मंत्र और देना चाहता हूं. अगर आपको प्रतियोगिता जीतना है, तो आपको प्रतिबद्धता और निरंतरता को अपनाना होगा. खेलों में हार-जीत को कभी भी हमें आखिरी नहीं मानना चाहिए. ये स्पोर्ट्स स्पिरिट आपके जीवन का हिस्सा होना चाहिए.

3:11 AM. 30 Sept 22 9:41 PM. 29 Sept

गरबा का आनंद लें खिलाड़ी

प्रधानमंत्री ने कहा कि बाहर से आये खिलाड़ियों को यहा नवरात्र के बीच गरबा का अनोखा संगम देखने को मिलेगा. खिलाड़ियों से भी अनुरोध है कि वे खेल के बाद यहां के नवरात्र आयोजन का आनंद लें. मोदी से सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी.

3:11 AM. 30 Sept 22 9:41 PM. 29 Sept

देश के मॉडल बनेगा गुजरात का स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स

पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फुटबाल, हॉकी, बास्केटबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग और लॉन टेनिस जैसे अनेकों खेलों की सुविधा एक साथ उपलब्ध है. ये एक तरह से पूरे देश के लिए एक मॉडल है.

3:11 AM. 30 Sept 22 9:41 PM. 29 Sept

गुजरात नयी ऊंचाई पर जायेगा: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार ड्रोन से आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर बुधवार को लेजर शो दिखाया गया, वह अद्भुत था. ड्रोन के समान ही गुजरात टेक्नोलॉजी के जरीए नयी ऊंचाई पर पहुंचेगा.

3:11 AM. 30 Sept 22 9:41 PM. 29 Sept

PM मोदी ने किया राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम, विश्व का सबसे युवा देश और देश का सबसे बड़ा खेल उत्सव. जब आयोजन इतना अद्भुत और अद्वितीय हो, तो उसकी ऊर्जा ऐसी ही असाधारण होगी.

मुख्य बातें

गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 36वें राष्ट्रीय खेल (National Games 2022) की शुरुआत गुरुवार हो गयी है. प्रधानमंत्री ने देर शाम समारोह का उद्घाटन किया और फिर खिलाड़ियों को संबोधित भी किया. अपने संबोधन में उन्होंने खिलाड़ियों को जीत का मंत्र बताया. उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी खेलों के लिए शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में जो सुविधाएं हैं, वह पूरे देश के लिए एक मिशाल बनेगा. मौके पर दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा मौजूद थे. राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >