CA Day 2023: चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस आज, जानें इस दिन का महत्व और इससे जुड़ा इतिहास

CA Day 2023: चार्टर्ड अकाउंटेंट को भारत में सबसे सम्मानित और महान व्यवसायों में से एक माना जाता है. सीए हमारे देश के आर्थिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित करने के लिए 1 जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस मनाया जाता है.

CA Day 2023: देशभ��� में हर साल एक जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंट डे यानी सीए डे मनाया जाता है. इसी दिन साल 1949 में संसद के एक कानून से इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की स्थापना हुई थी. आईसीएआई की स्थापना के दिन चार्टर्ड अकाउंटेंट को सम्मान देने के लिए हर साल सीए डे मनाया जाता है.

सीए दिवस का इतिहास

ब्रिटिश शासन के दौरान, सभी संस्थान कंपनी अधिनियम के तहत अपने खातों का पक्का रिकॉर्ड रखती थीं. प्रमाणित लेखापरीक्षक, जिन्होंने लेखा डिप्लोमा का पाठ्यक्रम पूरा किया है, लेखा पुस्तकों का लेखा-जोखा रखते थे. भारत में, लेखांकन पेशा (अकाउंटिंग प्रोफेशन) 1948 तक अनियंत्रित रहा था. हालांकि 1949 में एक विशेषज्ञ समिति ने एक स्वायत्त निकाय और चार्टर्ड अकाउंटेंट अधिनियम के गठन का सुझाव दिया और 1 जुलाई 1949 को आईसीएआई की स्थापना की गई. इसका उद्देश्य भारत में लेखांकन कानूनों को विनियमित करना था.

सीए दिवस का महत्व:

चार्टर्ड अकाउंटेंट को भारत में सबसे सम्मानित और महान व्यवसायों में से एक माना जाता है. सीए हमारे देश के आर्थिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित करने के लिए यह दिन मनाया जाता है. आईसीएआई भारत में लेखांकन पेशे के बेहतर विनियमन के लिए देश का सबसे पेशेवर संस्थान है. सीए दिवस, भारत के सबसे पेशेवर और सबसे पुराने लेखा निकाय के योगदान के लिए धन्यवाद कहने के लिए मनाया जाता है.

ICAI से जुड़ी रोचक बातें

1. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया भारत का सबसे पुराना पेशेवर निकाय है. इसकी स्थापना संसद के एक्ट के तहत 1949 में स्थापित किया गया था.
2. अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक अकाउंटेंट्स के बाद ICAI दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अकाउंटिग बॉडी है.
3. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया में कोई आरक्षण नहीं है.
4. ICAI के आधिकारिक चिन्ह पर गरुड़ बना हुआ है और इस पर उपनिषद में लिखा हुआ है. यह श्री अरविंद द्वारा दिया गया था.
5. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (Institute of Chartered Accountants of India) सीए का कोर्स कराता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >