Mussoorie Lake की सैर बन सकती है यादगार, जानें यहां जाने का सबसे अच्छा समय

Mussoorie Lake:- मसूरी में घूमने का जगह में से एक हैं मसूरी झील. हमारे देश में गर्मी का जैसे ही मौसम आता है. भारत के विभिन्न क्षेत्रों के पर्यटक पहाड़ी राज्यो की ओर टूर पर निकलते हैं. यह मुख्य रूप से मसूरी का एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट है.

Mussoorie Lake: भारत के विभिन्न क्षेत्रों के पर्यटक पहाड़ी राज्यो की ओर टूर पर निकलते हैं, जहां ख़ूबसुन्दर प्रकृतिक हिल स्टेशन के रोमांचक यात्रा करते हैं. यह मुख्य रूप से मसूरी का एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट है.

मसूरी झील कहां स्थित है ?

मसूरी झील उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में स्थित है, जो देहरादून मुख्य शहर से करीब 30 किमी. की दूरी पर देहरादून-मसूरी रोड पर मसूरी से 5 किमी. पहले स्थित है.

मसूरी झील में क्या-क्या देखने और एडवेंचर स्पोर्ट्स करने को मिल सकता है ?

इस झील से आस-पास के गांव और दून घाटी का एक बेहतरीन नजारा देखने को मिलता है. झील के अंदर आपको कुछ बतख भी तैरते हुए देखने को मिल जाएंगे.

मसूरी झील के सुंदर दृश्यों को देखते हुए खाना खाने का आनंद ले सकते हैं

इस झील के आस-पास कुछ शॉप्स, रेस्टोरेंट्स और होटल्स वगैरह भी उपलब्ध है, जहां से आप मसूरी झील के सुंदर दृश्यों को देखते हुए खाना खाने का आनंद ले सकते हैं. यहां पर रात में ठहरने करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है. यहां पर बच्चों के लिए हॉन्टेड हाउस, 3d शो और एडवेंचर बाइकिंग की सुविधा भी उपल्ब्ध है, जिसे बच्चे बहुत एंजॉय करते हैं.

मसूरी झील में एडवेंचर स्पोर्ट्स 

मसूरी झील में पर्यटकों को बोटिंग करने के लिए पैडल बोट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जहां जाने के बाद पर्यटक नौका विहार का मजा ले सकते हैं. इसका price ₹ 30/person (15 मिनट के लिए) है. यहां पर आपको कुछ एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे – बोटिंग, जिप लाइन (₹ 400/person), पैराग्लाइडिंग (₹ 1500/person) वगैरह की उपलब्धियां देखने को मिल जाएगी, जिसे आप अपने तरीके से एंजॉय कर सकते हैं.

मसूरी झील तक कैसे पहुंचें?

मसूरी झील मसूरी से 6 किमी पहले धोबी घाट पर स्थित है. कोई टैक्सी किराए पर लेकर धोबी घाट तक पहुंच सकता है या मसूरी या देहरादून से मसूरी रोड पर धोबी घाट तक बस ले सकता है. धोबी घाट से मसूरी झील पैदल दूरी पर ही है. निकटतम रेलवे स्टेशन देहरादून रेलवे स्टेशन (28 किलोमीटर) और हवाई अड्डा जॉली ग्रांट हवाई अड्डा (50 किलोमीटर) है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >