आखिर क्यों हुई मॉडल पूनम पांडे गिरफ्तार? जानें Lockdown में क्या हुई गलती

Poonam Pandey अपने बोल्ड और हॉट लुक्स के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. अब खबर आ रही है कि मुंबई पुलिस ने उन्हें लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया है और उनकी कार भी जब्त कर ली है.

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे (Poonam Pandey) अपने बोल्ड और हॉट लुक्स के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. अब खबर आ रही है कि मुंबई पुलिस ने उन्हें लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया है और उनकी कार भी जब्त कर ली है.

Also Read: Kaun Banega Crorepati 12 registration: अभिताभ बच्चन ने पूछा आयुष्मान की फिल्म से जुड़ा दूसरा सवाल, क्‍या आपको आता है जवाब?

रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई पुलिस ने पूनम और उनके बॉयफ्रेंड सैम अहमद को रविवार शाम को मरीन ड्राइव के पास से गिरफ्तार किया. दरअसल, ये दोनों लॉकडाउन के बावजूद अपनी कार से घूमने निकले थे. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने पूनम पांडे की BMW कार भी जब्त कर ली है.

सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर मृत्युंजय हीरेमठ ने PTI से बातचीत के दौरान बताया, पूनम पांडे (29) और सैम अहमद बॉम्बे (46) के खिलाफ नेशनल डिजास्टर एक्ट के अंतरगत IPC की धारा 269 और 188 के तहत मुकदमा दायर किया गया है. बता दें कि धारा 269 के तहत किसी शख्स पर बीमारी और इन्फेक्शन को अपनी गैर जिम्मेदारी की वजह से फैलाने और दूसरे की जान को खतरे में डालने का आरोप लगता है. जबकि धारा 189 के तहत शख्स पर सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन ना करने का आरोप लगता है और आरोपित शख्स पर कार्यवाही की जाती है.

Also Read: T-Series के ऑफिस के केयरटेकर को हुआ कोरोना, BMC ने बिल्डिंग को किया सील

कुछ दिनों पहले ही पूनम पांडे ने अपने चेहरे पर मास्क की तरह रूमाल लपेटकर अपने बॉयफ्रेंड सैम को किस करते हुए तसवीर पोस्ट किया था. यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने टीम इंडिया की जीत होने पर न्यूड होने की बात कहकर खूब चर्चा बटोरी थी. बता दें कि बॉलीवुड में साल 2013 में फिल्म नशा से पूनम पांडे ने डेब्यू किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >