Jharkhand News: घरेलू विवाद में बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, दोनों बच्चों की मौत, मां की हालत गंभीर

Jharkhand News: पारिवारिक विवाद में मां ने अपने बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. इससे दोनों बच्चों की मौत हो गयी है, जबकि मां की हालत गंभीर बतायी जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि सुसाइड करने की नीयत से वह घर से बच्चों को लेकर देर रात बाहर निकली थी.

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले के देवरी में 25 वर्षीया महिला ममता देवी (पति प्रमोद यादव) अपने दो बच्चों को साथ लेकर सिंचाई कूप में कूद गयी. इस घटना में महिला को मामूली चोट आयी है, लेकिन इसके दोनों बच्चों की मौत हो गयी है. ये घटना देवरी थाना क्षेत्र के देवरी गांव की है. जानकारी के अनुसार घटना के पीछे की वजह पारिवारिक विवाद है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पारिवारिक विवाद में कर रही थी सुसाइड

जानकारी के मुताबिक देवरी गांव निवासी प्रमोद यादव की पत्नी ममता देवी आत्महत्या करने की नीयत से अपने दोनों बच्चों को लेकर रात्रि तकरीबन एक बजे घर से बाहर निकली और पुत्र चीकू कुमार (2 वर्ष) व पुत्री सुहानी कुमारी (5 वर्ष) के साथ सिंचाई कूप में छलांग लगा दी. इसमें महिला को मामूली चोट आयी है, लेकिन दोंनों बच्चों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में महिला ने सुसाइड करने के लिए ये कदम उठाया था.

Also Read: Holi 2022:गम में बदलीं होलिका दहन की खुशियां, आपसी विवाद में मारी गोली, आदिम जनजाति समुदाय के 2 लोग गंभीर

परिजनों को ऐसे लगी भनक

महिला के बच्चों को साथ लेकर घर से निकलने की जानकारी होते ही परिजनों के द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही थी. खोजबीन के क्रम में पता चला कि ममता देवी बच्चों को साथ लेकर खेत मे बने सिंचाई कूप में कूद गयी है. जानकारी होते ही गांव के लोग मौके पर जुटे और महिला व उसके बच्चों को कुएं से बाहर निकाला. इसके बाद देवरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक के द्वारा दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया.

Also Read: झारखंड में नाबालिग से 7 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 6 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, एक आरोपी फरार

जांच कर रही पुलिस

घटना की सूचना पर एसआई अजय सोय के नेतृत्व में देवरी पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली गयी. इसके बाद पुलिस के द्वारा दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए गिरीडीह भेज दिया गया है. थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल ने बताया कि महिला के बच्चों को लेकर कुआं में कूद जाने की घटना में दो बच्चों की मौत हुई है. दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Also Read: Holi 2022: जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर निकलेगी राधा-कृष्ण की दोल यात्रा, भक्तों के संग खेलेंगे रंग-गुलाल

रिपोर्ट: मृणाल कुमार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >