Mission Majnu Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म को कियारा आडवाणी ने कहा- पैसा वसूल, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बी-टाउन में बीते दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म मिशन मजनू की स्क्रिनिंग रखी गई थी. बॉयफ्रेंड को सपोर्ट करने स्क्रिनिंग में कियारा आडवाणी भी पहुंची थी. उन्होंने फिल्म देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की और दर्शकों से देखने की अपील की.

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म मिशन मजनू 20 जनवरी को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होगी. बीते दिनों फिल्म की स्क्रिनिंग रखी गई थी, जिसमें साजिद खान, कियारा आडवाणी सहित कई स्टार्स पहुंचे थे. कियारा ने अपने बॉयफ्रेंड की फिल्म मिशन मजनू की जमकर तारीफ की. फिल्म के बारे में पूछे जाने पर एक्ट्रेस ने कहा कि “शानदार… शानदार” फुल पैसे वसूल है फिल्म…दर्शकों को जरूर देखनी चाहिए. बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. ऐसी खबरे आ रही हैं कि दोनों फरवरी में सात फेरे लेंगे.

मिशन मजनू की स्क्रीनिंग पर एक साथ दिखे कपल

मिशन मजनू की स्क्रीनिंग पर कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा को एक साथ देखा गया था. फैंस ने कियारा को बॉयफ्रेंड सिड को सपोर्ट करते देख उनकी जमकर तारीफ की. हालांकि जब पैपराजी ने कपल को एक साथ पोज करने के लिए कहा तो दोनों शर्मा गए और वहां से चले गए. बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा को शेरशाह फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दूसरे से प्यार हो गया.

क्या है फिल्म की कहानी

मिशन मजनू सिद्धार्थ मल्होत्रा​और रश्मिका मंदाना स्टारर एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है. शांतनु बागची द्वारा निर्देशित यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और यह वास्तविक जीवन की कहानी पर मल्होत्रा​की दूसरी फिल्म है. यह भारत के गुप्त ऑपरेशन की एक काल्पनिक कहानी है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से पहले हुई थी. मिशन मजनू 20 जनवरी 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा.

Also Read: सुर्ख लाल जोड़े में Kiara Advani को देखकर फैंस हुए एक्साइटेड, कहा- सिद्धार्थ मल्होत्रा से कब कर रही हैं शादी
कियारा-सिद्धार्थ की शादी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी इन-दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. दोनों बी-टाउन के फेवरेट कपल में से एक है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तो कपल फरवरी के पहले सप्ताह में एक दूसरे संग सात फेरे ले सकते हैं. ईटाइम्स की मानें तो “सिद्धार्थ और कियारा 6 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं. उनकी प्री-वेडिंग फंक्शन 4 और 5 फरवरी को होगी. जहां उनके मेहमान और परिवार वाले होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >