Mirzapur फेम शाहनवाज प्रधान का निधन, कालीन भैया के साथ किया था काम, बने थे 'गुड्डू भैया' के ससुर

मिर्जापुर एक्टर शाहनवाज प्रधान ने हाल ही में मिर्जापुर 3 की शूटिंग पूरी किया था. एक कार्यक्रम के दौरान उनको हार्ट अटैक आया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया ना जा सका.

Shahnawaz Pradhan Death: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शाहनवाज प्रधान (Shahnawaz Pradhan) अब हमारे बीच नहीं है. एक्टर ने 56 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. शाहनवाज का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ. एक्टर ने कई शोज और फिल्मों में काम किया था. उनके निधन से उनके चाहने वाले काफी दुखी है. सोशल मीडिया पर उनके को-स्टार और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है.

शाहनवाज प्रधान का निधन

मिर्जापुर एक्टर शाहनवाज प्रधान ने हाल ही में मिर्जापुर 3 की शूटिंग पूरी किया था. एक कार्यक्रम के दौरान उनको हार्ट अटैक आया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया ना जा सका. इस बारे में लगान एक्टर यशपाल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया. उन्होंने एक्टर की तसवीर लगाकर कैप्शन में लिखा, आज मुम्बई में ये प्रोग्राम अटेंड किया …बड़ा अच्छा चल रहा था सब … सैंकड़ों कलाकार मौजूद थे लेकिन बीच में ही अवार्ड लेने के थोड़ी देर बाद हमारे प्रिय कलाकार शाहनवाज़ को कुछ अटैक आया.

https://www.instagram.com/p/CoxcQ1EBbaI
सारा प्रोग्राम रुक गया…

यशपाल शर्मा आगे लिखते है, सारा प्रोग्राम रुक गया सब लोगों और डॉक्टर की हेल्प से उन्हें जल्दी उठा कर नीचे गाड़ी में बैठा कर कोकिला बेन हॉस्पिटल जो सबसे नज़दीक था ले जाया गया, लेकिन कोई उन्हें बचा नहीं सका वो चले गए. ये है हमारी ज़िंदगी का कड़वा सत्य …. इंसान किन घमण्डों में जीता है और जीवन क्या है. ख़ैर प्रोग्राम ठीक से ख़त्म हुआ पर एक जीवन चला गया. इतने सारे कलाकार एक जगह इकट्ठा थे और हमारी आंखों के सामने एक जीवन ख़त्म हो गया. कुछ ख़ाली ख़ाली सा लग रहा है.भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को हिम्मत दे.

Also Read: एक बुजुर्ग गा रहा था गदर फिल्म का ‘घर आ जा परदेसी’ सॉन्ग, आ पहुंचे फिल्म के डायरेक्टर, फिर जानें आगे क्या हुआ
राजेश तैलंग ने दी श्रद्धांजलि

शाहनवाज प्रधान ने मिर्जापुर, द फैमिली मैन, रईस, खुदा हाफिज में काम किया था. वेब सीरीज मिर्जापुर में वो स्वीटी और गोलू के पिता के रोल में दिखे थे. एक्टर राजेश तैलंग ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “शाहनवाज भाई आखिरी सलाम !!! आपके साथ, यकीन नहीं हो रहा. क्या गजब के जहीन इंसान और इतने बेहतर अदाकार थे आप. मिर्जापुर के दौरान कितना सुव्दर वक्त गुजरा आपके साख, यकीन नहीं हो रहा.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >