सैम ऑल्टमैन के बाद मीरा मूर्ति बनीं OpenAI की अंतरिम CEO, जानें भारत से उनका नाता

who is mira murati - मीरा मूर्ति का जन्म 1988 में अल्बानिया में हुआ था. 16 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए अल्बानिया छोड़ दिया और कनाडा के वैंकूवर आईलैंड पर स्थित पियर्सन कॉलेज चली गईं. यहां से उन्होंने 2007 में डिप्लोमा करने के बाद मेकैनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री ले रखी है.

Who Is Mira Murati : चैटजीपीटी बनानेवाली कंपनी ओपनएआई ने सैम ऑल्टमैन के जाने के बाद मीरा मूर्ति को कंपनी के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है. मीरा मूर्ति ओपन-एआई कंपनी की मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO) भी रही हैं और वह चैटजीपीटी को बनाने में अहम भूमिका निभा चुकी हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी के बोर्ड ने बीते शुक्रवार को सैम ऑल्टमैन को सीईओ के पद से हटाने का निर्णय लिया था.

मीरा मूर्ति का जन्म 1988 में अल्बानिया में हुआ था. 16 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए अल्बानिया छोड़ दिया और कनाडा के वैंकूवर आईलैंड पर स्थित पियर्सन कॉलेज चली गईं. यहां से उन्होंने 2007 में डिप्लोमा करने के बाद मेकैनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री ले रखी है. वह ओपनएआई में रिसर्च और प्रोडक्ट समेत कई अन्य विभागों में काम कर चुकी हैं. 2022 में चैटजीपीटी के लॉन्च के बाद मीरा सुर्खियों में रही थीं.

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डार्टमाउथ कॉलेज में अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट रहते हुए मीरा मूर्ति ने एक हाइब्रिड रेसिंग कार बनायी थी. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2011 में गोल्डमैन सैश से बतौर इंटर्न की थी. इसके बाद 2012 से 2013 तक उन्होंने जोडिएक एरोस्पेस में काम किया. उन्होंने अरबपति एलन मस्क की कार कंपनी टेस्ला में भी वरिष्ठ उत्पाद प्रबंधक के रूप में काम किया है. ओपनएआई में वह 2018 में शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने चैटजीपीटी, डाली और कोडेक्स पर कंपनी के काम में नेतृत्व की जिम्मेवारी संभाली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >