MHT CET 2023: महाराष्ट्र सीईटी काउंसलिंग डेट रिलीज, कल से करें रजिस्ट्रेशन

MHT CET 2023 counselling dates announced: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 की काउंसलिंग की तारीखें घोषित कर दी गई हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की एमएचट सीईटी परीक्षा दी हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं.

MHT CET 2023 counselling dates announced: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (State Common Entrance Test Cell) ने एमएचटी सीईटी काउंसलिंग 2023 के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है. एमएचटी सीईटी काउंसलिंग के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों की तारीखें आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जारी की गई है. एमएचटी सीईटी काउंसलिंग 2023 के आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए एमबीए, एमसीए,लॉ, बीएड, कृषि, बीटेक सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 जून 2023 से शुरू होगा.

इतने छात्रों के लिए जारी हुआ है शेड्यूल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा में करीब 5 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था. पीसीएम ग्रुप के एग्जाम 9 से 13 मई के बीच हुए थे जिसमें करीब 2.77 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था. वहीं पीसीबी ग्रुप के लिए सीईटी परीक्षा का आयोजन 15 से 20 मई 2023 के बीच हुआ था जिसमें करीब 3.13 लाख छात्रों ने भाग लिया था.

रजिस्ट्रेशन की इन महत्वपूर्ण तारीखों का रखें ध्यान

  • बीई, बीटेक- 15 जून

  • एमबीए/एमएमएमएस – 15 जून

  • एमसीए – 15 जून

  • एलएलबी 5 वर्ष – 15 जून

  • बीए बीएड, बीएससी बीएड 4 साल – 15 जून

  • बीएड-मेड- 15 जून

  • कृषि- 15 जून

  • बी फार्मेसी – 15 जून

  • एम फार्मेसी – 15 जून

  • बी एचएमसीटी – 16 जून

  • बी योजना: 16 जून

  • बीएड व ईएलसीटी – 16 जून

  • एमएड- 16 जून

  • बी डिजाइन- जून 16

  • एमई, एमटेक- 16 जून

  • एलएलबी तृतीय वर्ष – 18 जून

  • एमपी एड – 18 जून

  • बीपीडी – 18 जून

  • एम. आर्क- 18 जून

  • एम. एचएमसीटी- 18 जून

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >