Aligarh News: मौलवी ने महिला को हंटर से पीटा, गर्म छड़ी से जलाया, वजह जान हो जाएंगे हैरान

परिवार वालों के अनुसार, मौलवी ने महिला को कमरे में बंद कर लिया और कपड़े उतरवाकर महिला को हंटर से जमकर पीटा. भूत उतारने के नाम पर गर्म छड़ी शरीर पर लगा दी.

Aligarh News: अलीगढ़ में इगलास थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मौलवी ने झाड़-फूंक के नाम पर एक महिला के कपड़े उतार कर उसे हंटर से पीटा और भूत उतारने के नाम पर गर्म छड़ी से जलाया.

झाड़फूंक के नाम पर मौलवी ने महिला के साथ की अमानवीयता

अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के गांव लुखटिया में एक महिला की तबियत खराब होने पर गांव सतलोनी के धीरेंद्र पुत्र महेंद्र, साहब पुत्र हरिप्रसाद व रशीद खां पुत्र भूरा खां महिला को इलाज के लिए मौलाना आस मुहम्मद पुत्र वलिया के पास ले गए. मौलाना ने झाड़फूंक से इलाज शुरू किया.

Also Read: UP Board Exam 2022: अलीगढ़ में मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे परीक्षक, जानें वजह

परिवार वालों के अनुसार, मौलवी ने महिला को कमरे में बंद कर लिया और कपड़े उतरवाकर हंटर से जमकर पीटा. भूत उतारने के नाम पर गर्म छड़ी शरीर पर लगा दी. महिला से छेड़छाड़ भी की. विरोध करने पर लोहे की रॉड से पीटा और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया.

Also Read: UP Board Exam 2022: अलीगढ़ में चार केंद्रों पर होगा कॉपियों का मूल्यांकन, जल्द होगा प्रैक्टिकल एग्जाम
मौलवी समेत 3 की गिरफ्तारी होगी जल्द

मामले की महिला के परिवार वालों ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने महिला की डॉक्टरी जांच कराई. महिला के देवर की तहरीर पर मौलवी आस मोहम्मद, धीरेंद्र, साहब व भूरे खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई. जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

रिपोर्ट- चमन शर्मा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >