मातृ-नवमी : परिवार में दिवंगत महिलाओं के श्राद्ध-कर्म के लिए है ये विशेष दिन

जो लोग घरों में श्राद्धकर्म इस तिथि के पूर्व कर चुके हों या अमावस्या तक किसी तिथि पर करेंगे, वे भी इस दिन अपनी रसोई में कुछ विशिष्ट भोजन बनवाकर भगवान को तुलसीपत्र के साथ भोग लगाएं तथा गाय, कौआ तथा कुत्ते को खिलाएं. गाय को अपने हाथ से खिलाएं. कौए एवं कुत्ते के लिए पत्ते पर रख कर दें.

सलिल पाण्डेय

ऋषियों ने आश्विन-मास का कृष्ण पक्ष पितृ-पक्ष के रूप में स्थापित किया है, जिसे पितृ-रात्रि भी कहते हैं, जबकि शुक्लपक्ष में नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. इन दोनों पक्षों की रात्रि का गूढ़ अर्थ यह है कि पितृपक्ष में अपने दिवंगत पूर्वजों के प्रति आभार व्यक्त किया जाये, क्योंकि पूर्वजों के त्याग और तपस्या से ही अस्तित्व सशक्त होता है, जबकि नवरात्रि के अवसर पर अपने परिवार की धार्मिक परंपराओं के अनुसार, जीवन व्यतीत किया जाये. इससे रात के अंधेरे को भी दिन के उजाले की तरह प्रकाशमान किया जा सकता है. इस वर्ष पितृपक्ष की नवमी तिथि शनिवार, 7 अक्तूबर को परिवार में दिवंगत महिलाओं के श्राद्ध के लिए विशेष दिन होगा. खासकर माता, दादी, परदादी तथा नानी, परनानी एवं वृद्ध परनानी इसमें जो दिवंगत हो गयी हैं, उनका स्मरण एवं उनके निमित्त अत्यंत आदर के साथ जो भी संभव हो सके, वह तर्पण, श्राद्ध, दान किया जाना चाहिए. इसी के साथ गायत्रीमंत्र के उपासक सिद्ध व्यक्ति को भोजन कराने का विधान है. जो महिला सौभाग्यवती स्थिति में दिवंगत हुई हैं, उनके लिए तो जरूर मातृ-नवमी को पूजन-अर्चन किया जाना चाहिए.

मातृ-नवमी पर घर में जरूर करें ये उपाय

जो लोग घरों में श्राद्धकर्म इस तिथि के पूर्व कर चुके हों या अमावस्या तक किसी तिथि पर करेंगे, वे भी इस दिन अपनी रसोई में कुछ विशिष्ट भोजन बनवाकर भगवान को तुलसीपत्र के साथ भोग लगाएं तथा गाय, कौआ तथा कुत्ते को खिलाएं. गाय को अपने हाथ से खिलाएं न कि जमीन पर न रखें तथा कौए एवं कुत्ते के लिए पत्ते पर रख कर दें. मान्यता है कि देसी गाय के रोम-रोम में देवी-देवताओं का वास है.

Also Read: पितृपक्ष 2023: पितरों को तर्पण देने साहिबगंज गंगा घाट पहुंच रहे लोग, पितर कौए के रूप में आते हैं धरतीलोक

इन बातों का जरूर रखें खास ध्यान

  • श्राद्ध में पत्ते की थाली का प्रयोग करना चाहिए न कि थर्मोकोल/प्लास्टिक की थाली का.

  • श्राद्ध कराने वाले पुरोहित को भी पत्ते की थाली या धातु की थाली में भोजन कराना चाहिए, लेकिन लोहे की थाली का प्रयोग नहीं करना चाहिए.

  • मातृ-नवमी के निमित्त किये गये पूजन-अनुष्ठान का पूरे श्रद्धा-भाव से पालन करें एवं घर-परिवार में शांति बनाये रखें. आदरपूर्वक किये गये श्राद्ध से जैविक संबंधों से जुड़े पितरों की विशेष अनुकंपा प्राप्त होती है और घर में सकारात्मकता का वातावरण बनता है.

Also Read: PHOTOS: गयाजी में पिंडदान की देखें तस्वीरें, पितृपक्ष मेला 2023 में तर्पण करने पहुंच रहे श्रद्धालु..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >