Manoj Bajpayee को हुआ कोरोना, खुद को किया कोरेंटाइन, फिल्म की शूटिंग पर लगी रोक

Bollywood Actor Manoj Bajpayee Tests Positive for coronavirus : बॉलीवुड में रणबीर सिंह, संजय लीला भंसाली के बाद अब मशहूर एक्टर मनोज बाजपेयी को कोरोना हो गया है. खबरों के अनुसार मनोज बाजपेयी अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें कोरोना वायरस का शिकार होना पड़ा। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है. एक्टर की सीरीज द फैमिली मैन 2 का फैंस काफी इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में अब एक्टर के कोरोना पॉजिटिव होने से फैंस परेशान हो सकते हैं.

बॉलीवुड में रणबीर सिंह, संजय लीला भंसाली के बाद अब मशहूर एक्टर मनोज बाजपेयी को कोरोना हो गया है. खबरों के अनुसार मनोज बाजपेयी अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कोरोना वायरस का शिकार होना पड़ा। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है. एक्टर की सीरीज द फैमिली मैन 2 का फैंस काफी इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में अब एक्टर के कोरोना पॉजिटिव होने से फैंस परेशान हो सकते हैं.

अभिनेता की टीम की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ‘डायरेक्टर के कोविड 19 का शिकार होने के बाद मनोज बाजपेयी ने भी अपना टेस्ट करवाया था, उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है. फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है. फिलहाल एक्टर की तबीयत ठीक है, उन्होंने घर पर ही खुद को क्वारंटाइन कर कर लिया है और पूरी सावधानी बरत रहे हैं.

Also Read: मौनी रॉय का ट्रांसपेरेंट ड्रेस में बोल्‍ड लुक, देखें 7 वायरल तसवीरें

रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली के भी हुआ कोरोना

आपको बता दें कि हाल ही में नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि उनके बेटे और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं. रणबीर के अलावा फिल्म डायेरक्टर संजय लीला भंसाली भी कोविड 19 का शिकार हो गए हैं.

जल्द रिलीज होगी दे फैमिली मैन 2

मनोज बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित सीरीज़ द फैमिली मैन का दूसरा सीज़न ‘दी फैमिली मैन 2’ 12 फरवरी को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होने वाला था, मगर तांडव को लेकर हुई कंट्रोवर्सी के बाद दूसरे सीज़न की रिलीज़ स्थगित कर दिया गया. दी फैमिली मैन 2 को अब गर्मियों में रिलीज किया जाएगा. इसके अलावा ज़ी5 पर 26 मार्च को फिल्म साइलेंस- कैन यू हियर इट रिलीज होगी. इस सीरिज में में मनोज पुलिस अफ़सर एसीपी अविनाश वर्मा के किरदार में एक रहस्मयी केस सुलझाते दिखेंगे।

Posted By: Shaurya Punj

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >