मनोज बाजपेयी की कोर्ट रूम ड्रामा ‘बंदा’ का दमदार पोस्टर हुआ जारी, इंटेंस लुक में दिखे एक्टर

ये फिल्म हिंदी फिल्मों में अपूर्व सिंह कार्की की शुरुआत हैं जिसे दीपक किंगरानी द्वारा लिखा गया हैं. बंदा में एक शक्तिशाली कलाकारों की टुकड़ी भी है. बहुमुखी अभिनेता फिल्म के ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर में चश्मा पहने हुए इंटेंस दिख रहे हैं और यह सब काफी दिलचस्प है.

तीन दशकों से अधिक की अपनी शानदार यात्रा में कई दमदार किरदार निभाने के बाद मनोज बाजपेयी अपनी आने वाली फिल्म ‘बंदा’ से दर्शकों को प्रभावित करने के लिए तैयार हैं. हाल ही उन्होंने इसकी शूटिंग पूरी की है. अब पावर-पैक कोर्ट रूम ड्रामा के मेकर्स विनोद भानुशाली की भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड, ज़ी स्टूडियोज और सुपर्ण एस वर्मा ने इस फिल्म का दमदार पोस्टर लॉन्च किया है जिसका टाइटल ‘बंदा’ है. इस फिल्म में तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं.

इंटेंस लुक में नजर आये मनोज बाजपेयी

ये फिल्म हिंदी फिल्मों में अपूर्व सिंह कार्की की शुरुआत हैं जिसे दीपक किंगरानी द्वारा लिखा गया हैं. बंदा में एक शक्तिशाली कलाकारों की टुकड़ी भी है. बहुमुखी अभिनेता फिल्म के ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर में चश्मा पहने हुए इंटेंस दिख रहे हैं और यह सब काफी दिलचस्प है. फिल्म ने पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोरी है. इसकी शूटिंग जोधपुर और मुंबई में की गई है और इसके 2023 में रिलीज होने की उम्मीद है.

https://www.instagram.com/p/Cl3La_tLlcC/
मनोज बाजपेयी को मिला था स्टैंडिंग ओवेशन

शूटिंग के आखिरी क्लोसिंग सीन को फिल्माते समय मनोज बाजपेयी को कलाकारों और क्रू से स्टैंडिंग ओवेशन मिला था, जो एक गहन कोर्टरूम सीक्वेंस था. इसके बाद केक कटिंग के साथ फिल्म की शूटिंग के खत्म होने का जश्न मनाया गया और जहां पूरी टीम ने इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में किए गए काम के लिए आभार व्यक्त किया. ज़ी स्टूडियोज और भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड की प्रस्तुति, अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित सुपर्ण एस वर्मा की कोर्ट रूम ड्रामा, ‘बंदा’ विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, आसिफ शेख और विशाल गुरनानी द्वारा निर्मित और जूही पारेख मेहता द्वारा सह-निर्मित हैं.

Also Read: Exclusive : नेशनल अवॉर्ड विनर मनोज बाजपेयी ने बताया- मेरी बुराई मुझसे ज्यादा कोई नहीं कर सकता
भोंसले के लिए मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार

मनोज बाजपेयी ने अब तक कई यादगार किरदारों को परदे पर उतारा है. उन्हें पिछले साल फिल्म भोंसले के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था. इस बारे में प्रभात खबर से खास बातचीत में उन्होंने कहा था कि, सच कहूं तो मुझे पता भी नहीं था कि अवार्ड घोषित होने वाला है. मै कोविड संक्रमित हूं. मैं सो रहा था. सोकर उठा तो लोगों के मैसेज और कॉल आने शुरू हुए तो पता चला कि ऐसा कुछ हुआ. फिलहाल मैं इतना ही कह सकता हूं कि यह सम्मान सिर्फ मुझे नहीं बल्कि हर उस शख्स को है, जिसने भोंसले फ़िल्म को सपोर्ट किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >