Manipur Violence: मणिपुर में हुई हैवानियत पर बॉलीवुड सेलेब्स का फूटा गुस्सा, कहा- दोषियों को जल्द मिले सजा

Bollywood Celebs On Manipur Violence Incident: मणिपुर में भीड़ की ओर से दो महिलाओं को निर्वस्त्र धुमाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. अब इस खौफनाक घटना ने बॉलीवुड सेलेब्स को झकझोर कर रख दिया है. सभी अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Bollywood Celebs On Manipur Violence Incident: मणिपुर की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और उनके साथ मारपीट करने वाला एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया. इससे पहाड़ी क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया. चार मई के इस वीडियो में दिख रहा है कि अन्य पक्ष के कुछ व्यक्ति एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड करा रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने सख्त आदेश जारी किया. अब इस घटना के बाद अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी, रेणुका शहाणे, ऋचा चड्ढा, सोनू सूद सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

अक्षय कुमार ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने ट्वीट किया, “मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर हिल गया हूं, निराश हूं… मुझे उम्मीद है कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि कोई भी दोबारा इस तरह की भयावह हरकत करने के बारे में नहीं सोचेंगे.” चूंकि वहां कर्फ्यू था, इसलिए विनाश और अत्याचार की कई तस्वीरें मुख्यधारा के मीडिया में नहीं आ सकीं.

कियारा आडवाणी ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने महिलाओं के लिए न्याय मांगा है. उन्होंने ट्वीट किया, “मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो भयावह है और इसने मुझे अंदर तक झकझोर कर रख दिया है, मैं प्रार्थना करती हूं कि महिलाओं को जल्द से जल्द न्याय मिले… जिम्मेवार लोगों को सबसे कड़ी सजा का सामना करना होगा जिसके वे हकदार हैं.” वहीं सोनू सूद ने भी हिंसा की निंदा करते हुए ट्वीट किया था, ‘मणिपुर वीडियो ने सभी की आत्मा को झकझोर कर रख दिया है.”


Also Read: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर दौड़ाया, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, वीडियो पर सरकार सख्त

रेणुका शहाणे बोली- क्या मणिपुर में अत्याचार रोकने वाला कोई नहीं

अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने हिंसा को ‘अमानवीय प्रकृति’ बताई. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “क्या मणिपुर में अत्याचार रोकने वाला कोई नहीं है? यदि आप दो महिलाओं के उस परेशान करने वाले वीडियो से अंदर तक नहीं हिले हैं, तो क्या खुद को इंसान कहना भी सही है, भारतीय या इंडियन तो क्या ही छोड़ दें!” लेखिका कनिका ढिल्लों ने ट्विटर पर इस ‘भयानक कृत्य’ पर निराशा व्यक्त की. उन्होंने लिखा, “मणिपुर! @unwomenindia @NCWIndia! #कुकी महिलाओं के खिलाफ यह भयावह कृत्य… आशा है उन्हें कुछ न्याय मिलेगा!”

मणिपुर वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने वाला वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया है. हालांकि सरकार ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को आदेश जारी कर वायरल वीडियो को शेयर न करने का निर्देश दिया है. इधर कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने सरकार को घेरा है और प्रधानमंत्री मोदी से जवाब मांगा है. रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Also Read: Geeta Dutt: बेइंतहा मोहब्बत के बाद भी अफेयर के शक में पति की जासूसी करवाती थीं गीता दत्त, लता मंगेशकर थीं फैन

क्या है मामला

आईटीएलएफ के एक प्रवक्ता के मुताबिक, घृणित घटना 4 मई को कांगपोकपी जिले में हुई है और वीडियो में दिख रहा है कि पुरुष असहाय महिलाओं के साथ लगातार छेड़छाड़ कर रहे हैं और वे (महिलाएं) रो रही हैं और उनसे मिन्नतें कर रही हैं. प्रवक्ता ने घृणित कृत्य की निंदा करते हुए एक बयान में मांग की कि केंद्र और राज्य सरकारें, राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अपराध का संज्ञान लें और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >