एजेंसी के जरिये सरकारी विभागों में नियुक्त आईटी कर्मियों को ममता सरकार का मिला पूजा का तोहफा

Bengal news, Kolkata news : पश्चिम बंगाल के विभिन्न विभागों में ऐसे कई आइटी कर्मी काम करते हैं जिन्हें सरकार ने सीधे कॉन्ट्रैक्ट पर नहीं रखा है, बल्कि वह वेबेल या एजेंसियों के जरिये नियुक्त हैं. इन्हें अब सरकार का कॉन्ट्रैक्चुअल स्टाफ (Contractual staff) बनाया जायेगा. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने इसकी घोषणा की.

Bengal news, Kolkata news : कोलकाता : पश्चिम बंगाल के विभिन्न विभागों में ऐसे कई आइटी कर्मी काम करते हैं जिन्हें सरकार ने सीधे कॉन्ट्रैक्ट पर नहीं रखा है, बल्कि वह वेबेल या एजेंसियों के जरिये नियुक्त हैं. इन्हें अब सरकार का कॉन्ट्रैक्चुअल स्टाफ (Contractual staff) बनाया जायेगा. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने इसकी घोषणा की.

इस संबंध में ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल को उसके इ-गवर्नेंस (E-governance) के लिए जाना जाता है. मुझे अपने युवा आइटी कर्मियों के लिए पूजा के तोहफे की घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है, जो हमारी इ-सर्विसेस के विकास तथा बंगाल के लोगों के लिए काम कर रहे हैं.

Also Read: ममता बनर्जी सरकार बंगाल के सभी पूजा पंडालों को देगी 50 हजार रुपये, हाइकोर्ट ने बताया कहां खर्च करना है

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में वेबेल/डब्ल्यूटीएल/ एजेंसी नियुक्त आइटी स्टाफ (Webel / WTL / Agency appointed IT staff) अब सीधे पश्चिम बंगाल सरकार के कॉन्ट्रैक्चुअल स्टाफ (Contractual Staff) होंगे. उन्हें 30 दिनों की छुट्टी तथा 10 दिनों की मेडिकल लीव मिलेगी. महिलाओं को मातृत्व छुट्टी भी मिलेगी.

इसके अलावा इन कॉन्ट्रैक्चुअल स्टाफ 60 वर्ष तक की उम्र तक काम कर सकेंगे और 60 वर्ष पूरे होने पर उन्हें सेवानिवृत्ति के तौर पर तीन लाख रुपये भी मिलेंगे. इसके अलावा स्वास्थ्य साथी योजना के जरिये उनका चिकित्सकीय खर्च भी वहन हो सकेगा.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >