Mamata Banerjee : क्रिसमस के दौरान ममता बनर्जी प्रार्थना सभा में हुईं शामिल, नये वर्ष की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने त्योहारों के मौसम की मनमोहक भावना आपको शांति, सद्भाव और खुशी का उपहार दे, क्रिसमस की भावना के साथ बंगाल की गलियां रोशन हुईं और हमारे दिलों को आशा और खुशी से भर दिया.आप सभी को आने वाले वर्ष की शुभकामनाएं.

पश्चिम बंगाल में सोमवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस मनाया गया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने इस मौके पर प्रदेशवासियों के बीच शांति और सद्भाव का आह्वान किया. हजारों लोग कोलकाता और राज्य के अन्य स्थानों पर विभिन्न पर्यटन स्थलों पर घूमने पहुंचे थे.आधी रात को चर्चों में सामूहिक प्रार्थना सभा आयोजित की गई और सैकड़ों लोगों ने प्रार्थना की. बनर्जी ने यहां कैथेड्रल ऑफ द मोस्ट होली रोजरी में आधी रात को आयोजित सामूहिक प्रार्थना सभा में भी भाग लिया और प्रार्थना की. मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर पोस्ट किया, ‘‘कैथेड्रल ऑफ मोस्ट होली रोज़री में आधी रात की प्रार्थना में शामिल होने का मुझे सम्मान मिला.

आर्कबिशप का आशीर्वाद लेना बहुत समृद्ध करने वाला है और मैंने सभी की समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा, ‘‘त्योहारों के मौसम की मनमोहक भावना आपको शांति, सद्भाव और खुशी का उपहार दे, क्रिसमस की भावना के साथ बंगाल की गलियां रोशन हुईं और हमारे दिलों को आशा और खुशी से भर दिया.आप सभी को आने वाले वर्ष की शुभकामनाएं. हजारों लोग कोलकाता के पारंपरिक पर्यटन स्थलों जैसे अलीपुर चिड़ियाघर, विक्टोरिया मेमोरियल, भारतीय संग्रहालय, इको पार्क और मिलेनियम पार्क सहित अन्य स्थानों पर उमड़ पड़े

Also Read: West Bengal Breaking News Live : मेयर फिरहाद हकीम ने ममता बनर्जी को बताया बंगाल का सांता क्लॉज

दीघा, मंदारमणि और बक्खाली जैसे समुद्र तटीय स्थलों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ी. हुगली जिले के बैंडेल चर्च और महानगर के सेंट पॉल कैथेड्रल में भी बड़ी संख्या में आगंतुक पहुंचे.पार्क स्ट्रीट पर भोजनालय ग्राहकों से भरे हुए थे. पार्क स्ट्रीट पर एक किलोमीटर के मार्ग में सांता क्लॉज और रेन्डियर, यीशू का जन्म और अन्य सुंदर डिजाइनों को दर्शाने वाले चमकदार पैनल लगे हैं. श्रीभूमि वीआईपी रोड, हरीश मुखर्जी रोड, एल्गिन रोड और पटुली झील पार सहित कई अन्य मार्गों को भी रोशन किया गया.

Also Read: पश्चिम बंगाल : सरकारी बाबुओं को नये साल में ममता बनर्जी का तोहफा, डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >