ED Raid Bengal: एसएससी भ्रष्टाचार मामले में राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी को ईडी ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में ईडी के मुख्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया है. पार्थ चटर्जी को फिलहाल कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी के कार्यालय ले जाया जा रहा है. वहीं, ईडी ने चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को भी हिरासत में ले लिया.

पश्चिम बंगाल Scam : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एसएससी भ्रष्टाचार मामले की जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. जब यह घोटाला हुआ था, उस समय चटर्जी राज्य के शिक्षा मंत्री थे. चटर्जी को जांच के सिलसिले में करीब 26 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया. चटर्जी वर्तमान में उद्योग मंत्री हैं. अधिकारी के मुताबिक, ईडी ने चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) के एक परिसर से 21 करोड़ रुपये नकद राशि जब्त किए जाने के बाद उन्हें भी हिरासत में ले लिया.

ईडी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में ईडी के मुख्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद उक्त गिरफ्तारी हुई. पार्थ चटर्जी को फिलहाल कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी के कार्यालय ले जाया जा रहा है. एसएससी भर्ती भ्रष्टाचार मामले में ईडी अधिकारियों से करीब 27 घंटे तक पूछताछ की गई. ईडी के सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि पार्थ चटर्जी को आज अदालत में पेश किया जाएगा और उन्हें हिरासत में लेने का अनुरोध किया जाएगा.

Also Read: West Bengal : अभिनेत्री अर्पिता मुखर्जी और मंत्री पार्थ के बीच क्या है केमिस्ट्री ? पता लगाने में जुटी ED

ईडी के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह से पार्थ चटर्जी के घर जाकर जांच शुरू की थी. दिन भर की पूछताछ में पार्थ चटर्जी एक बार बीमार भी पड़ गए थे. डॉक्टर उन्हे देखने आए थे लेकिन इसके बाद भी ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ बंद नहीं की. रात में पता चला कि पार्थ चट्टोपाध्याय के बेहद करीबी मॉडल एक्ट्रेस बेहला के फ्लैट से बीस करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं. ईडी ने उस पैसे की तस्वीर जारी की. कथित तौर पर, बरामद धन सीधे एसएससी भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है. जल्द ही यह स्पष्ट हो गया कि पार्थ चटर्जी को उसी रात गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आज गिरफ्तार कर लिया गया है.

इस घटना से राज्य की राजनीति में कोहराम मच गया है. कयास लगाया जा रहा है कि पार्थो चटर्जी का मंत्री पद भी जा सकता है. लेकिन पार्टी ने इस मामले में अबतक कोई टिप्पणी नहीं की है.

रिपोर्ट- मुकेश तिवारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >