Lockdown 3: शराब की दुकानें खुलीं तो क्यों भड़के मलाइका अरोड़ा और जावेद अख्तर, वायरल हुआ पोस्ट

Malaika Arora News, Coronavirus Outbreak, Lockdown 3: केंद्र सरकार के आदेश के बाद से देशभर में आज से शराब,पान और गुटखा की दुकानें खुल गयी. बॉलीवुड के कई सेलेब्स सरकार के इस फैसले से खुश नहीं है. जावेद अख्तर के बाद अब मलाइका अरोड़ा ने भी इस फैसले पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है.

Bollywood News In Hindi, Malaika Arora News, Coronavirus Outbreak, Lockdown 3: (मुंबई) केंद्र सरकार के आदेश के बाद से देशभर में आज से शराब,पान और गुटखा की दुकानें खुल गयी. बॉलीवुड के कई सेलेब्स सरकार के इस फैसले से खुश नहीं है.जावेद अख्तर के बाद अब मलाइका अरोड़ा ने भी इस फैसले पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है.

मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर न्यूज चैनल की फोटो शेयर की है.इसके साथ उन्होंने लिखा – मुझे समझ नहीं आता ऐसी क्या जल्दी थी जो शराब की दुकान खोली गयी और ये कोई जरूरत का सामान भी नहीं है.मलाइका आगे लिखती है , ये बहुत ही खराब आइडिया है. इससे घरेलू हिंसा, बच्चों के प्रति हिंसा और माहौल ही खराब होगा’ आपको बता दें कि मलाइका लॉकडाउन में अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ हैं.

मलाइका से पहले जावेद अख्तर ने भी शराब की दुकान खोलने पर नाराजगी जाहिर की थी.जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा लॉकडाउन में शराब की दुकानें खोलने का नतीजा काफी बर्बादी वाला होगा. जावेद ने आगे लिखा,सर्वे के मुताबिक इन दिनों घरेलू हिंसा काफी बढ़ गई है. शराब महिलाओं और बच्चों के लिए मौजूदा वक्त को और भी ज्यादा डरावना बना देगी.

वहीं, रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘बहुत अच्छा अब पान और गुटखे की दुकान को खोलेगी! थूकना फिर शुरू हो जाएगा. बेहतरीन!!’

बता दें, देशभर में आज से लॉकडाउन में लोगों को रियायत दी गयी है. इन रियायतों में शराब की दुकान खोलने में भी छूट मिली है. शराब की दुकान खुलने से पहले ही कई राज्यों में लंबी लंबी लाइनें लगी गई है. लोग शराब खरीदने के लिए सुबह से ही लाइन में लग चुके हैं. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, कर्नाटक के बैंगलुरू सहित देश के अन्य जगहों पर लोग सुबह से ही कतार में लगे चुके हैं. इन सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mohan singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >