Makar Sankranti 2022 Shubh Muhurat: मकर संक्रांति के दिन कब होगा पुण्य काल, जानें यहां

Makar Sankranti 2022 Shubh Muhurat: मकर संक्रांति का त्योहार इस साल आज यानी 14 और 15 जनवरी को मनाया जा रहा है. स्थान आधारित पंचांग और पुण्यकाल के कारण पर्व ऐसी स्थिति बनी है. यहां जानें मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और दान के सही समय के बारे में पूरी जानकारी

Live Updates
6:40 PM. 14 Jan 22 6:40 PM. 14 Jan

15 जनवरी को भी मनाई जाएगी मकर संक्रांति

इस वर्ष पंचांग भेद की वजह से मकर संक्रांति का त्योहार दो दिन यानी 14 और 15 जनवरी को मनाया जा रहा है. दरअसल स्थान के आधार पर पंचांग की गणना और पुण्यकाल की वजह से इस बार पंचांग की तिथि को लेकर मतभेद है.

6:40 PM. 14 Jan 22 6:40 PM. 14 Jan

मकर संक्रांति के दिन न करें ये कमा

  • कहते हैं कि मकर संक्रांति के दिन मदिरा पान, तामसिक पदार्थों का सेवन आदि से परहेज करना चाहिए.

  • इस दिन स्नान और दान से पूर्व भोजन नहीं ग्रहण करना चाहिए.

  • मकर संक्रांति के दिन घर के बाहर आए किसी भिखारी या जरूरतमंद व्यक्ति को खाली हाथ न लौटाएं. इस दिन दान अवश्य करें.

6:40 PM. 14 Jan 22 6:40 PM. 14 Jan

मकर संक्रांति पद तिल दान का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति से देवताओं का दिन प्रारंभ होता है क्योंकि इस दिन से सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं. यह दिन शुभ कार्यों के लिए अच्छा होता है. मकर संक्रांति के दिन स्नान के बाद भगवान सूर्य को काले तिल मिला जल अर्पित करें. फिर गरीब या किसी जरूरतमंद को काला तिल, रेवड़ी, तिल का लड्डू, खिचड़ी आदि का दान करें.

6:40 PM. 14 Jan 22 6:40 PM. 14 Jan

14 और 15 जनवरी दोनों दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति

इस वर्ष पंचांग भेद की वजह से मकर संक्रांति का त्योहार दो दिन यानी 14 और 15 जनवरी को मनाया जा रहा है. दरअसल स्थान के आधार पर पंचांग की गणना और पुण्यकाल की वजह से इस बार पंचांग की तिथि को लेकर मतभेद है.

6:40 PM. 14 Jan 22 6:40 PM. 14 Jan

मकर संक्रांति पूजा विधि

मकर संक्रांति पर सुबह जल्दी उठकर अपने पास स्थित किसी पवित्र नदी में जाकर स्नान करें. फिर इसके बाद साफ वस्त्र पहनकर तांबे के लोटे में पानी भर लें और उसमें काला तिल, गुड़ का छोटा सा टुकड़ा और गंगाजल लेकर सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करते हुए अर्घ्य दें. सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ ही शनिदेव को भी जल अर्पित करें और शनि से जुड़े हुए मंत्रों का जाप करें. इसके बाद गरीबों को तिल और खिचड़ी का दान करें.

6:40 PM. 14 Jan 22 6:40 PM. 14 Jan

14 जनवरी को दान का शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति के दिन सूर्य का मकर राशि में प्रवेश दोपहर 02 बजकर 43 मिनट पर होगा. मकर संक्रांति का पुण्य काल दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. मकर संक्रांति का महापुण्य काल दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से शाम 04 बजकर 28 मिनट तक रहेगा.

9:13 AM. 14 Jan 22 9:13 AM. 14 Jan

मकर संक्रांति पर करें इन मंत्रों का जाप

मकर संक्रांति का त्यौहार भगवान सूर्य को समर्पित है. इस दिन भक्त भगवान सूर्य की विधिवत पूजा करते हैं. सूर्य देव की पूजा के दौरान भक्तों को कुछ मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए.

8:50 AM. 14 Jan 22 8:50 AM. 14 Jan

मकर संक्रांति की तिथि को लेकर मतभेद

इस वर्ष पंचांग भेद की वजह से मकर संक्रांति का त्योहार दो दिन यानी 14 और 15 जनवरी को मनाया जा रहा है. दरअसल स्थान के आधार पर पंचांग की गणना और पुण्यकाल की वजह से इस बार पंचांग की तिथि को लेकर मतभेद है.

8:34 AM. 14 Jan 22 8:34 AM. 14 Jan

मकर संक्रांति पर ना करें यह गलती

मकर संक्रांति के दिन लोगों को लहसुन, प्याज और मास नहीं खाना चाहिए. इस त्यौहार को सादगी के साथ मनाना चाहिए. इसके साथ मकर संक्रांति पर फसल भी नहीं काटना चाहिए.

8:06 AM. 14 Jan 22 8:06 AM. 14 Jan

मकर संक्रांति की पूजा के लिए सामग्री

14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा. यह त्यौहार हिंदू धर्मावलंबियों के लिए बहुत विशेष माना गया है. मकर संक्रांति की पूजा के लिए शुद्ध घी, गुड़, काला तिल, मिठाई, धूप-दीप, फूल, अक्षत, वस्त्र, गेहूं, तांबा, सुपारी, नैवेद्य, गंध, नारियल और लड्डू इकट्ठा कर लें.

8:06 AM. 14 Jan 22 8:06 AM. 14 Jan

मकर संक्रांति के दिन कब होगा पुण्य काल, जानें यहां

मकर संक्रांति पर पुण्य काल 14 जनवरी की रात 08:49 से प्रारंभ होकर 15 जनवरी के दिन दोपहर 12:49 तक समाप्त हो जाएगा.

7:18 AM. 14 Jan 22 7:18 AM. 14 Jan

सूर्य को दें अर्घ्‍य

मान्‍यताओं के अनुसार इस दिन तांबे के लोटे से सूर्य भगवान को अर्घ्य देने से पद और सम्मान में वृद्धि होती है. माना जाता है क‍ि इससे शारीरिक और आध्यात्मिक शक्तियों का विकास होता है.

7:18 AM. 14 Jan 22 7:18 AM. 14 Jan

मकर संक्रांति पर रखें इन बातों का ध्यान

मकर संक्रांति के दिन लोगों को अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए. इस दिन गुस्सा करने से बचें और किसी को भी बुरा-भला ना कहें. मकर संक्रांति पर लोगों को किसी भी तरह का नशा नहीं करना चाहिए और मसालेदार भोजन से दूर रहना चाहिए.

7:18 AM. 14 Jan 22 7:18 AM. 14 Jan

मकर संक्रांति पूजा विधि

मकर संक्रांति पर सुबह जल्दी उठकर अपने पास स्थित किसी पवित्र नदी में जाकर स्नान करें. फिर इसके बाद साफ वस्त्र पहनकर तांबे के लोटे में पानी भर लें और उसमें काला तिल, गुड़ का छोटा सा टुकड़ा और गंगाजल लेकर सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करते हुए अर्घ्य दें. सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ ही शनिदेव को भी जल अर्पित करें और शनि से जुड़े हुए मंत्रों का जाप करें. इसके बाद गरीबों को तिल और खिचड़ी का दान करें.

7:18 AM. 14 Jan 22 7:18 AM. 14 Jan

मकर संक्रांति 2022 शुभ मुहूर्त- 15 जनवरी

सूर्य का मकर राशि में प्रवेश: 14 जनवरी की रात 08 बजकर 49 मिनट पर

मकर संक्रांति का पुण्य काल: 15 जनवरी दिन शनिवार को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक

6:50 AM. 14 Jan 22 6:50 AM. 14 Jan

Makar Sankranti 2022: क्या है तिल दान का महत्व

इस वर्ष मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जा रही है. मकर संक्रांति के दिन तिल दान बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति पर तिल दान करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है. इस दिन तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य देने से सम्मान में वृद्धि होती है.

6:35 AM. 14 Jan 22 6:35 AM. 14 Jan

मकर संक्रांति स्नान और दान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति से देवताओं का दिन प्रारंभ होता है क्योंकि इस दिन से सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं. यह दिन शुभ कार्यों के लिए अच्छा होता है. मकर संक्रांति के दिन स्नान के बाद भगवान सूर्य को काले तिल मिला जल अर्पित करें. फिर गरीब या किसी जरूरतमंद को काला तिल, रेवड़ी, तिल का लड्डू, खिचड़ी आदि का दान करें.

6:35 AM. 14 Jan 22 6:35 AM. 14 Jan

मकर संक्रांति पर क्या न करें

  • कहते हैं कि मकर संक्रांति के दिन मदिरा पान, तामसिक पदार्थों का सेवन आदि से परहेज करना चाहिए.

  • इस दिन स्नान और दान से पूर्व भोजन नहीं ग्रहण करना चाहिए.

  • मकर संक्रांति के दिन घर के बाहर आए किसी भिखारी या जरूरतमंद व्यक्ति को खाली हाथ न लौटाएं. इस दिन दान अवश्य करें.

5:12 PM. 13 Jan 22 5:12 PM. 13 Jan

मकर संक्रांति पूजा विधि

मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य उत्तरायण होते हैं. इसी के साथ देवताओं के दिन शुरू होने से मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं. सूर्य देव को मकर संक्रांति के दिन अर्घ्य के दौरान जल, लाल पुष्प, फूल, वस्त्र, गेंहू, अक्षत, सुपारी आदि अर्पित की जाती है. पूजा के बाद लोग गरीबों या जरुरतमंद को दान देते हैं. मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का विशेष महत्व होता है.

5:12 PM. 13 Jan 22 5:12 PM. 13 Jan

मकर संक्रांति पूजा मंत्र

मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है. इस दिन आपको सूर्य देव के मंत्र ॐ सूर्याय नम:, ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः, ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर: का जाप करते हुए पूजा कर सकते हैं. इन तीन मंत्रों में से जो आप आसानी से उच्चारण कर सकें, उसका उपयोग करें.

5:12 PM. 13 Jan 22 5:12 PM. 13 Jan

14 जनवरी को मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति के दिन सूर्य का मकर राशि में प्रवेश दोपहर 02 बजकर 43 मिनट पर होगा. मकर संक्रांति का पुण्य काल दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. मकर संक्रांति का महापुण्य काल दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से शाम 04 बजकर 28 मिनट तक रहेगा.

मुख्य बातें

Makar Sankranti 2022 Shubh Muhurat: मकर संक्रांति का त्योहार इस साल आज यानी 14 और 15 जनवरी को मनाया जा रहा है. स्थान आधारित पंचांग और पुण्यकाल के कारण पर्व ऐसी स्थिति बनी है. यहां जानें मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और दान के सही समय के बारे में पूरी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >