2.97 लाख महिलाओं को नहीं मिलेंगे ‘मंईयां सम्मान’ के 2500 रुपए, सिर्फ इन लोगों को मिलेंगे
Maiya Samman Yojana Latest Update: झारखंड की हर महिला को मंईयां सम्मान योजना का इंतजार रहता है. खासकर उन महिलाओं को जिनके खाते में पहले से पैसे आते रहे हैं. अब सत्यापन में बड़े पैामाने पर कागजात में गड़बड़ी मिली है. इसके बाद लाखों महिलाएं झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां योजना से वंचित हो रही हैं. अब ऐसी महिलाओँ का क्या होगा. पैसे मिलेंगे या नहं मिलेंगे. झारखंड की किन महिलाओं को मंईयां योजना का लाभ आगे मिलेगा. सब यहां पढ़ें.
Maiya Samman Yojana Latest Upate: ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ की 2,97,301 लाभुकों के डाटा सत्यापन में सही नहीं पाया गया. इसलिए इन लाभुकों की जनवरी से मार्च तक की राशि फिलहाल होल्ड पर है. जनवरी से मार्च तक 53,64,490 लाभुकों को राशि उपलब्ध करायी जा चुकी है. सत्यापन के दौरान जिन लाभुक के कागजात सही नहीं पाये गये हैं, उनमें से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं प्रखंड कार्यालयों में और शहरी क्षेत्र की महिलएं अंचल कार्यालयों में अपने जरूरी कागजात दोबारा जमा करा रही हैं. कागजात के सत्यापन के बाद ही इन्हें राशि दी जायेगी.
10 जिलों में 2 लाख से अधिक लाभुकों के डाटा मिसमैच
झारखंड के 10 जिले ऐसे हैं, जहां 2 लाख से अधिक लाभुकों का डाटा सत्यापन में फेल हो गया है. 2 जिलों 30 हजार, जबकि 3 जिलों में 20 हजार से अधिक लाभुकों का डाटा सत्यापन में फेल हो गया है. 5 ऐसे जिले हैं, जहां ऐसे लाभुकों की संख्या 15 हजार से अधिक है. इन लाभुकों द्वारा जमा कराये गये कागजात रिकॉर्ड से मैच नहीं कर रहे. इसके अलावा कुछ जानकारियां भी गलत हैं.
कागजात में सबसे ज्यादा गड़बड़ी धनबाद में
दिसंबर 2024 और इसके बाद जनवरी 2025 से मार्च 2025 तक धनबाद में सबसे अधिक लाभुकों के कागजात सत्यापन में सही नहीं पाये गये. धनबाद में जनवरी से मार्च तक 3,61,253 लाभुकों को मंईयां सम्मान की राशि दी गयी है. यह दिसंबर की तुलना में 38,777 कम है. इन लाभुकों की राशि फिलहाल होल्ड पर है.
इसे भी पढ़ें : Maiya Samman Yojana: इस आसान तरीके से चेक करें अपने मंईयां सम्मान योजना का स्टैटस
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पाकुड़ में 32408 लाभुकों के कागजात सत्यापन में फेल
इसके अलावा पाकुड़ में 32,408 लाभुकों के कागजात सत्यापन में फेल हो गये. इस माह से वैसे लाभुकों को ही राशि दी जायेगी, जिनका बैंक खाता आधार से जुड़ा है. जिलों को बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर इस प्रक्रिया को पूरा करने को कहा गया है.
सत्यापन में कागजात मिसमैच होनेवाले लाभुकों के जिलावार आंकड़े
| जिला | संख्या |
| पलामू | 18,482 |
| चतरा | 9,632 |
| धनबाद | 38,777 |
| गिरिडीह | 15,611 |
| जामताड़ा | 6,340 |
| पाकुड़ | 32,408 |
| दुमका | 15,195 |
| गढ़वा | 6,141 |
| गोड्डा | 25,671 |
| बोकारो | 11,295 |
| सिमडेगा | 3,956 |
| पश्चिमी सिंहभूम | 23,891 |
| सरायकेला | 9,991 |
| कोडरमा | 3,778 |
| देवघर | 20,590 |
| लोहरदगा | 9,033 |
| रामगढ़ | 3,774 |
| रांची | 19,764 |
| गुमला | 8,937 |
| खूंटी | 2,514 |
| हजारीबाग | 19,651 |
| लातेहार | 8,867 |
| साहिबगंज | 1,105 |
इसे भी पढ़ें
सूर्य किरण टीम ने 6 एयरक्राफ्ट के साथ किया रिहर्सल, रांची के इस इलाके में 20 अप्रैल तक तक निषेधाज्ञा
शिक्षा और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण को समर्पित था डॉ रोज का जीवन
