Madhuri Dixit ने इस एक्टर को बताया था अपना पसंदीदा डांसिंग को-स्टार, तारीफ में कही थी ये बात

माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया हैं, जिसमें दिल तो पागल है, कोयला, अंजाम, हम तुम्हारे हैं सनम, देवदास जैसी फिल्में है. बता दें कि एक्ट्रेस का आज जन्मदिन है.

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का आज जन्मदिन है. माधुरी एक बेहतरीन अदाकारा के साथ-साथ एक शानदार डांसर भी हैं. धक-धक गर्ल ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. उन्होंने लगभग सारे एक्टर्स के साथ काम किया है. एक इंटरव्यू में माधुरी ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की तारीफ की थी. उन्होंने किंग खान को अपना पसंदीदा डांसिंग को-स्टार बताया था.

माधुरी दीक्षित के कौन हैं फेवरेट डांसिंग को-स्टार?

माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिसमें दिल तो पागल है, कोयला, अंजाम, हम तुम्हारे हैं सनम, देवदास जैसी फिल्में हैं. साल 2013 में टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में माधुरी से उनके फेवरेट डांसिंग को-स्टार के बारे में पूछा गया था. इसके जवाब में उन्होंने बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान का नाम लिया था.

माधुरी ने की शाहरुख खान की तारीफ

शाहरुख खान की तारीफ करते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा था, भले ही वह एक अच्छे डांसर नहीं हैं, लेकिन वो कहते हैं कि उनका करिश्मा है. वह ट्रेन्ड नहीं है, लेकिन जिस तरह से वह खुद को और अपने व्यक्तित्व को अपने डांस में लाते हैं और वो ऊर्जा शानदार है. एक्ट्रेस ने बताया था कि प्रभु देवा सबसे अच्छे डांसर हैं. माधुरी दीक्षित के वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित को आखिरी बार करण जौहर निर्मित वेब शो द फेम गेम में देखा गया था. इसमें उनके अपोजिट संजय कपूर और मानव कौल थे. वहीं उनकी फिल्म माजा मां भी रिलीज हो चुकी है, जिसमें उनके अपोजिट गजराव राव दिखे थे. फिल्म में उन्होंने दमदार मां का किरदार निभाया था जिसकी तारीफ हुई थी.

Also Read: Madhuri Dixit Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं माधुरी दीक्षित? एक फिल्म के लिए वसूलती है तगड़ी रकम
डॉन के रीमेक में नजर आएंगे शाहरुख 

शाहरुख खान हाल ही में फिल्म पठान में नजर आए थे. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो वो डॉन के रीमेक में नजर आएंगे. डॉन 2 नामक सीक्वल, 2011 में रिलीज हुई थी, जिसमें शाहरुख ने मुख्य किरदार के रूप में अपनी भूमिका को दोहराया. फिल्म डॉन: द चेज बिगिन्स अगेन (2006) में शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन रामपाल, ईशा कोप्पिकर, बोमन ईरानी, ​पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर और ओम पुरी प्रमुख भूमिकाओं में थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >