Look Back 2023: आलिया से कियारा तक, 2023 में इन अभिनेत्रियों ने अपनी एक्टिंग से फैंस को किया इम्प्रेस

Look Back 2023: साल 2023 खत्म होना वाला है और अब नया साल यानी 2024 आएगा. ये साल फिल्मों के मायने से काफी अच्छा रहा, क्योंकि कई फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई और कई कैरेक्टर्स ने दर्शकों को काफी ज्यादा इम्प्रेस किया. आइये जानते हैं इस लिस्ट में कौन सी एक्ट्रेस शामिल हैं.

साल 2023 को खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में बीतते हुए साल में कई ऐसी फिल्में आई, जिनको दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार किया और कैरेक्टर्स से काफी कुछ सीखा. आइये जानते हैं इस साल कौन सी अभिनेत्रियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को कितना इम्प्रेस किया.

कियारा आडवाणी

साल 2023 में आई सत्यप्रेम की कथा में कियारा आडवाणी ने ‘कथा’ की भूमिका निभाकर पूरी लाइमलाइट बटौर ली थी. उनके लुक से लेकर डायलॉग तक सभी को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने काफी ज्यादा पसंद किया था. एक्ट्रेस की ये फिल्म साल 2023 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई.

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने एक बार फिर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रानी चटर्जी की भूमिका निभाकर ये साबित कर दिया कि एक्ट्रेस एक बेहतरीन कलाकार हैं. उनके बोल्ड अंदाज से लेकर साड़ी पहनने के ट्रेंड ने काफी सुर्खियां बटौरी थी.

रानी मुखर्जी

मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में रानी मुखर्जी के सशक्त कैरेक्टर ने उन्हें काफी तारीफ दिलाई. खासकर जब उन्होंने अपने बच्चों को पाने के लिए एक जंग लड़ा और ममता का एक उदाहरण सेट किया.

विद्या बालन

नीयत में विद्या बालन सीबीआई अधिकारी मीरा राव की भूमिका में नजर आई थी. उन्होंने एक महिला होकर एक अफसर का किरदार बखूबी निभाया और गुंडों से जाकर खूब लड़ी. इस कैरेक्टर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

करीना कपूर खान

जाने जान से अपना ओटीटी डेब्यू करते हुए, करीना कपूर खान ने अपराध जांच में उलझी एक अकेली मां माया डिसूजा की भूमिका में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित, यह कपूर के शानदार करियर में एक ऐतिहासिक परियोजना थी.

नुसरत भरुचा

अकेली में ज्योति के रूप में, नुसरत भरुचा ने एक बेबाक और मजबूत भूमिका निभाई थी. जिसने मां बनने की राह में आने वाली कठिनाईयों और पूरानी सोच को तोड़कर एक अच्छा उदाहरण सेट किया था.

सोनाक्षी सिन्हा

दहाड़ में अंजलि भाटी के रूप में सोनाक्षी सिन्हा के दमदार प्रदर्शन ने वेब सीरीज में एक दिलचस्प आयाम जोड़ा. एक मनोरंजक कथा की बैकग्राउंड पर आधारित, एक साइको किलर से निपटने वाली महिला पुलिसकर्मी का सिन्हा का चित्रण दर्शकों को बहुत पसंद आया.

Also Read: New Year 2024 से पहले OTT पर फ्री में इन धमाकेदार वेब सीरीज को करें एंजॉय, मिलेगा एंटरटेनमेंट

तब्बू

अजय देवगन स्टारर भोला में तब्बू ने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी. उन्होंने अपने एक्शन मूव्स से गुंडों के छक्के छुड़ाए और उनसे खूब लड़ी थी. साथ ही बड़े माफिया का पर्दाफाश भी किया था. एक्ट्रेस ने इस किरदार ने सीख दी कि महिला चाहे तो कुछ भी कर सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >