प्रकाश पर्व दीपावली में घर-घर विराजे लक्ष्मी-गणेश, बाजारों की बढ़ी रौनक, खरीदारी में जुटे लोग

इस वर्ष पटाखों के दामों में उछाल आया है. इसके बावजूद मंहगाई पर उत्साह भारी है. पटाखों की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ उमड रही है. लोग दीपावली को यादगार बनाने के लिए अपनी रुचि व बजट के अनुसार पटाखे एवं फुलझड़ियों की खरीदारी कर रहे हैं.

लोहरदगा जिले में प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है. जहां एक ओर बाजारों की रौनक बढ़ गयी है. वहीं शहरों एवं गांवों में चहल पहल देखी जा रही है. लोग अपने घरों की सफाई के बाद रंग रोगण का कार्य पूरा कर माता लक्ष्मी की स्वागत के लिए तैयार हैं. व्यवसायियों के लिए इस पर्व का विशेष महत्व है. कई व्यवसायी इसी दिन से नये खातों की शुरूआत करते हैं. वहीं किसानों एवं गृहस्थों के लिए भी दीपावली का विशेष महत्व है. किसान अपने मवेशियों की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना करते है. दीपावली के दिन किसानों में मवेशियों को पांच अनाजों से बना पखार खिलाने का भी परंपरा है. गृहस्थ के लिए भी इस दिन शुभ लगन में माता लक्ष्मी की पूजा कर पूरे साल सुख समृद्धि एवं शांति की कामना करते है. बच्चों की टोलियां दीपावली को खास बनाने में जुट गई है. विभिन्न घरों में बच्चों द्वारा घरौंदे बनाये जा रहे हैं. वहीं पटाखें तथा फुलझडियों की भी खरीददारी हो रही है.

फूलझड़ियोंं से सजीं पटाखों की दुकानें

इस वर्ष पटाखों के दामों में उछाल आया है. इसके बावजूद मंहगाई पर उत्साह भारी है. पटाखों की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ उमड रही है. लोग दीपावली को यादगार बनाने के लिए अपनी रुचि व बजट के अनुसार पटाखे एवं फुलझड़ियों की खरीदारी कर रहे हैं. वहीं अनार 50 रुपये से एक हजार के बीच मिल रहे हैं. इसके अलावा असरफी अनार, स्टार राकेट, नाजी बम, चटाई बम, थ्री कलर अनार, आकाश बरसात, आकाश रंगीला, फेरेटा स्काई जैसे पटाखे लोगों की पसंद बने हैं.

मिठाइयों की जमकर हो रही खरीदारी

प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर मिठाइयों की दुकानें सज गयी हैं. दुकान संचालकों द्वारा मोतीचूर्ण के लड्डू के अलावे विभिन्न प्रकार के मिष्ठान उपलब्ध कराये गये हैं. बाजारों में तीन सौ रूपये से लेकर पंद्रह सौ रूपये किलो तक के मिठाई उपलब्ध हैं. ग्राहक अपनी सुविधानुसार मिठाइयों की खरीदारी कर रहे हैं. त्योहार को लेकर विभिन्न होटल संचालक पिछले कई दिनों से तैयारी में जुटे थे. सोनपापड़ी व चॉकलेट के विभिन्न रेंज बाजार में उपलब्ध हैं.

Also Read: झारखंड: दीपावली से पहले जुए के अड्डों पर छापेमारी, झामुमो नेता समेत 42 जुआरी गिरफ्तार, 1.40 लाख रुपए कैश जब्त

मिट्टी के कलाकारों के चेहरों पर लौटी रौनक

देश में चाइनीज सामानों के बहिष्कार का लाभ अब गांव के मिट्टी के कारीगरों को मिलने लगा है. जहां लोग इस वर्ष दीपावली में अपने घरों में चाइनीज बल्ब की जगह मिट्टी के दीये जलाने की तैयारी मे हैं. वहीं दूसरी ओर मिट्टी के दीये के कारोबार करने वाले लोगों के चेहरों पर रौनक आ गयी है. साप्ताहिक बाजार में मिट्टी के दीये बिक्री करने आये दुकानदार सुरेंद्र महतो, संतोष प्रजापति आदि ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कारोबार बढ़िया है. दीये की बिक्री भी बढ़ी है. पिछले वर्ष तक लोग मिट्टी के दीये की नाममात्र की खरीदारी करते थे. दीपाावली में मिट्टी के दीये रस्म अदायगी तक सीमित थे परंतु इस वर्ष बढ़चढ़कर खरीदारी हो रही है. मिट्टी के बने खिलौने भी जमकर बिक रहे हैं. वहीं बाजारों में लक्ष्मी पूजन व मवेशियों को सजाने के सामानों की भी बिक्री हो रही है.

Also Read: झारखंड: गेंदा फूल की खुशबू से महक रही महिला किसानों की जिंदगी, दीपावली व छठ को लेकर क्या है तैयारी?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >