Chandra Grahan Time :अब से कुछ घंटों बाद लगेगा ग्रहण,शरद पूर्णिमा पर जानें चंद्रग्रहण से जुड़ी जरूरी बातें

Chandra Grahan Time in India Live: आज शरद पूर्णिमा है. अब से कुछ घंटों बाद रात में चंद्र ग्रहण लगेगा. चंद्रग्रहण सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण घटना है. शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण रहता है, ऐसे में इस दिन ग्रहण लगना बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार की देर रात 1 बजकर 5 मिनट से लेकर 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. यह ग्रहण 1 घंटा 18 मिनट का रहेगा. इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य होगा. आइए जानते है चंद्रग्रहण से जुड़ी जरूरी बातें…

Live Updates
2:33 AM. 29 Oct 23 9:03 PM. 28 Oct

Chandra Grahan Time Live : चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण होगा

आज रात में लगने वाला चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण होगा. भारतीय समयानुसार रात करीब 11 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगा, लेकिन आंशिक पूर्ण चंद्रग्रहण देर रात करीब एक बजकर पांच मिनट पर शुरू होगा. यह देर रात करीब 1 बजकर 44 मिनट पर सबसे ज्यादा दिखेगा और दो बजकर 23 मिनट पर खत्म हो जाएगा.

2:33 AM. 29 Oct 23 9:03 PM. 28 Oct

Chandra Grahan Time Live : चंद्र ग्रहण का धार्मिक कारण

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, में सूर्य हो या चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान अमृत निकला था, जिसे लेकर देवताओं और असुरों में काफी विवाद हुआ. तब भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया और असुरों से अमृत लेकर देवताओं को अमृतपान करवाया. यह बात स्वरभानु नामक असुर को पता चली तो उसने देवताओं का रूप धारण कर देवताओं की ही लाइन में लग गया और अमृत पान कर लिया. यह बात सूर्य देव और चंद्र देव को पता लग गई और मोहिनी रूप रखे भगवान विष्णु को अवगत कराया. भगवान विष्णु सुदर्शन से स्वरभानु नामक असुर का सिर धड़ से अलग कर दिया लेकिन अमृत पान की वजह से वह अमर हो गया. स्वरभानु का कटा शीश राहु कहलाया और सिर विहीन धड़ केतु. कथा बताती है कि ब्रह्माजी ने एक सर्प के शरीर को सिर से जोड़ दिया, जो राहु कहलाया और उसे दूसरे धड़ को सर्प के सिर से जोड़ दिया, जो केतु कहलाया. सूर्य देव और चंद्र देव ने स्वरभानु का भेद भगवान विष्णु को बताने पर बदला लेने के लिए राहु और केतु सूर्य और चंद्रमा को निगल लेते हैं लेकिन किसी का सिर और धड़ ना होने की वजह से कुछ समय बाद मुक्त हो जाते हैं.

11:18 PM. 28 Oct 23 5:48 PM. 28 Oct

Chandra Grahan Time Live : चंद्र ग्रहण पुण्य काल

चंद्रग्रहण से मुक्त होने के बाद स्नान- दान- पुण्य- पूजा उपासना इत्यादि का विशेष महत्व है. इसलिए 29 अक्टूबर, सुबह स्नान के बाद भगवान की पूजा उपासना, दान पुण्य करें. ऐसा करने से चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव कम होते हैं.

शरद पूर्णिमा के दिन आज लग रहा चंद्रग्रहण, वास्तु शास्त्री से जानिए आपकी हर शंका का समाधान

11:18 PM. 28 Oct 23 5:48 PM. 28 Oct

Chandra Grahan Time Live :  पंचाक्षरी मंत्र का जाप

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं हनुमान चालीसा, विष्णु सहस्त्रनाम, आदित्य हृदय स्त्रोत, विष्णु हस्ताक्षरी मंत्र और पंचाक्षरी मंत्र का जाप करने से विशेष लाभ होता है. कहा जाता है कि ग्रहण काल में इस उपाय को करने से जीवन में कोई समस्या नहीं आती है.

11:18 PM. 28 Oct 23 5:48 PM. 28 Oct

Chandra Grahan Time Live :  विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ

शास्त्रों के अनुसार गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण के दिन ज्यादा से ज्यादा विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. महिलाओं को पूजा-पाठ में मन लगाना चाहिए लेकिन इस दौरान इस बात का खास ख्याल रखें कि महिलाएं मंदिर के अंदर न जाएं.

11:18 PM. 28 Oct 23 5:48 PM. 28 Oct

Chandra Grahan Time Live :  शरद पूर्णिमा की रात में खीर रख सकते हैं या नहीं

शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने का विशेष महत्व है. शाम चार बजे से सूतक काल शुरू हो जाएगा. चंद्र ग्रहण के सूतक से ग्रहण समापन तक खीर नहीं बनानी चाहिए और न ही चांदनी में रखनी चाहिए. क्योंकि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार आप सूतक काल शुरू होने के पहले खीर बनाने के लिए गाय के दूध में कुशा या तुलसी का पत्ता डाल दें. फिर उसे ढककर रख दें. इससे दूध शुद्ध रहेगा. ग्रहण खत्म होने के बाद इसकी खीर बनाकर भोग लगाएं और फिर चांदनी में भी इसे रख सकते हैं.

मुख्य बातें

Chandra Grahan Time in India Live: आज शरद पूर्णिमा है. अब से कुछ घंटों बाद रात में चंद्र ग्रहण लगेगा. चंद्रग्रहण सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण घटना है. शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण रहता है, ऐसे में इस दिन ग्रहण लगना बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार की देर रात 1 बजकर 5 मिनट से लेकर 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. यह ग्रहण 1 घंटा 18 मिनट का रहेगा. इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य होगा. आइए जानते है चंद्रग्रहण से जुड़ी जरूरी बातें…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >