हजारीबाग में बर्फ फैक्ट्री में विस्फोट के बाद नाइट्रोजन गैस का रिसाव! पटना से आयी NDRF की टीम

leaking gas at hazaribagh is nitrogen! झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग (Hazaribagh) शहर में आइस्क्रीम फैक्ट्री में विस्फोट (Blast in Ice Factory) के बाद संभवत: नाइट्रोजन गैस (Nitrogen Gas) का रिसाव हुआ. यह कहना है कि फैक्ट्री में हो रहे गैस रिसाव को रोकने के लिए पटना (Patna) के बिहटा (Bihta) से पहुंची एनडीआरएफ (NDRF) की टीम के प्रमुख इंस्पेक्टर मोहम्मद कलाम (Md Kalam) का.

सलाउद्दीन

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग शहर में आइस्क्रीम फैक्ट्री में विस्फोट के बाद संभवत: नाइट्रोजन गैस का रिसाव हुआ. यह कहना है कि फैक्ट्री में हो रहे गैस रिसाव को रोकने के लिए पटना के बिहटा से पहुंची एनडीआरएफ की टीम के प्रमुख इंस्पेक्टर मोहम्मद कलाम का. हालांकि उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही निश्चित तौर पर वह बता पायेंगे कि किस गैस का रिसाव हो रहा है.

मोहम्मद कलाम ने बताया कि उनकी 20 सदस्यीय टीम पूरी फैक्ट्री में गैस के रिसाव की जांच करेगी. टीम का मुख्य काम सीबीआरएन केमिकल, बायोलॉजिकल रेडियोलॉजिकल न्यूक्लियर का पता लगाना होगा. टीम यह भी पता लगायेगी कि कितनी मात्रा में गैस फैल चुका है.

उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि यह नाइट्रोजन गैस है, लेकिन जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह कौन सी गैस है. उन्होंने कहा कि रेस्क्यू टीम को भी बुला लिया गया है. जिला प्रशासन ने फैक्ट्री को सील कर दिया था. ताला खुलने के बाद एनडीआरएफ की टीम अंदर जायेगी और अपना काम शुरू करेगी.

हजारीबाग के एसपी मयूर पटेल ने कहा कि पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. जगह-जगह पुलिस की टुकड़ियों को तैनात कर दिया गया है. सदर अस्पताल हजारीबाग में भी आपात व्यवस्था के लिए पूरी तैयारी की गयी है.

सिविल सर्जन डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि अभी तक 28 लोगों का इलाज हो चुका है. 12 लोगों का इलाज चल रहा है. घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम को भी तैयार रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >