Lahore 1947: सनी देओल की फिल्म की शूटिंग इस दिन से होगी शुरू, दुश्मनों से भिड़ते दिखेंगे तारा सिंह

1 / 1
Lahore 1947: सनी देओल की फिल्म की शूटिंग इस दिन से होगी शुरू, दुश्मनों से भिड़ते दिखेंगे तारा सिंह
फुल स्क्रीन में देखें

Sunny Deol talks about Gadar 3

सनी देओल की गदर 2, साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. अब एक्टर राजकुमार संतोषी और आमिर खान संग लाहौर 1947 में दिखाई देंगे. इसकी शूटिंग कब शुरू होगी और कैसे ये ऑफर हुई, इसपर तारा सिंह ने चुप्पी तोड़ी है.

सनी देओल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. साल 2023 में गदर 2 से उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. तारा सिंह के रूप में फैंस ने उन्हें काफी ज्यादा पंसद किया था.

गदर 2 की सफलता के बाद, दर्शक बड़े पर्दे पर एक बार फिर सनी देओल का जादू बिखेरने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. काफी अटकलों के बाद आखिरकार सनी देओल ने लाहौर 1947 फाइनल कर ली है, जिसका निर्माण आमिर खान करेंगे. अभिनेता राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैंय

लाहौर 1947 निश्चित रूप से एक मेगा फिल्म होने जा रही है, क्योंकि हाल ही में एआर रहमान और गीतकार जावेद अख्तर इस फिल्म से जुड़े हैंय आमिर खान निर्माता की भूमिका निभाएंगे, जबकि राजकुमार संतोषी फिल्म का निर्देशन करेंगे.

सनी देओल मुख्य भूमिका निभाएंगे और ऐसी अटकलें हैं कि दिल से अभिनेत्री प्रीति जिंटा इस फिल्म से बॉलीवुड में वापसी करेंगी. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल 12 फरवरी से मुंबई में लाहौर 1947 की शूटिंग शुरू करेंगे.

Also Read: Gadar 3: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 3’ की कहानी हुई लीक! फिर से एक्शन मोड में दिखेंगे तारा सिंह, जानें यहां

सनी देओल ने खुलासा किया कि गदर 2 की सफलता की पार्टी में कैसे आमिर खान ने उन्हें फिल्म ऑफर की थी. सनी देओल ने खुलासा किया कि लाहौर 1947 के बारे में पहली चर्चा गदर 2 की सफलता पार्टी में हुई थी.

सनी ने कहा कि सक्सेस पार्टी में मौजूद आमिर ने उनसे संपर्क किया और फिल्म में अपनी रुचि बताईय सनी ने खुलासा किया कि कुछ दिनों के बाद उनकी मुलाकात आमिर से हुई और इस तरह लाहौर 1947 हुआ.

बीते कई दिनों से ऐसी खबरें चल रही है कि सनी पाजी गदर 3 और बॉर्डर 2 में भी दिखाई देंगे. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है. सनी देओल ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सनी देओल ने कहा कि ‘गदर’ रिलीज होने के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही हैं. लोग हमेशा कहते हैं कि ‘इस फिल्म को पार्ट 2 मिल रहा है, उस फिल्म को पार्ट 12 मिल रहा है. ऐसी अफवाहों से तंग आ चुका हूं. जब ऐसा कुछ होगा, तो जरूर बताऊंगा.”

‘लाहौर 1947’ को लेकर सनी देओल ने कहा, टीम इस प्रोजेक्ट पर पिछले 15-17 साल से काम कर रही है, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. ‘गदर’ की सफलता ने उन्हें अधिक लोगों तक पहुंचने में मदद की. सनी ने इस बात पर जोर दिया कि राजकुमार एक प्रतिभाशाली निर्देशक हैं और वह हमेशा कई अच्छे विषयों के साथ आते हैं.

Also Read: Sunny Deol ने शाहरुख खान संग अपने झगड़े पर कही ऐसी बात… सुनकर आप कहेंगे ये दोनों कभी दोस्त…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >