कपिल शर्मा के Zwigato का KRK ने उड़ाया मजाक कहा- फिल्म फ्लॉप नहीं...सुपर से ऊपर ब्लॉकडस्टर

KRK On Zwigato: कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो ने बॉक्स ऑफिस पर घूटने टेक दिए है. फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई है. ऐसे में केआरके ने फिर से कपिल शर्मा का जमकर मजाक उड़ाया है.

KRK On Zwigato: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ज्विगाटो कपिल शर्मा और शाहाना गोस्वामी द्वारा निभाई गई आम आदमी की कहानी है, कैसे मजदूर वर्ग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करता है, और हमेशा छोटी चीजों में खुशी खोजने की कोशिश करता है. फिल्म जब रिलीज हुई थी तो फैंस इसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे, वहीं क्रिटिक्स से भी इसे अच्छी समीक्षा मिली थी. लेकिन धीरे-धीरे इसने बॉस्क ऑफिस पर घूटने टेक दिए और अब आलम ये है कि एक भी दर्शक ज्विगाटो को देखने नहीं आ रहा है. जिसके बाद क्या था एक बार फिर कमाल रशिद खान उर्फ केआरके ने कपिल शर्मा का मजाक उड़ाया है.

केआरके का ट्वीट हुआ वायरल

अभिनेता कमाल आर खान उर्फ केआरके मशहूर हस्तियों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं. वह हर किसी का मजाक उड़ाने के लिए काफी फेमस है. अब एक नये ट्वीट में उन्होंने मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा पर निशाना साधा है. केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, कपिल शर्मा की फिल्म #Zwigato ने पहले हफ्ते में 10 लाख रुपये बटोरे और यह फ्लॉप नहीं हुई… लेकिन यह सुपर से ऊपर ब्लॉकडस्टर है. यह इस बात का सबूत है कि कुत्ते भी कपिल शर्मा को अभिनेता नहीं मानते.


केआरके ने बीते दिनों भी कपिल शर्मा सहित पूरे टीम को मारा था ताना

ज्विगाटो ने बीते दिनों काफी कम कमाई की थी, जिसके बाद केआरके ने पूरी टीम पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा, कपिल शर्मा ने इतिहास रच दिया है… उनकी फिल्म #Zwigato ने मंगलवार को 7500 रुपये बटोरे! पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई. इसके साथ ही उन्होंने कई फनी इमोजी भी शेयर किए थे. बता दें कि बीते 8 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 1.05 करोड़ हुआ है.

Also Read: Zwigato: कपिल शर्मा की फिल्म ने कमाए महज 7500 रुपये, KRK ने उड़ाया मजाक, कहा- वाह इतिहास दिया…टीम को बधाई
ज्विगाटो की कहानी

ज्विगाटो कपिल की मुख्य भूमिका वाली पहली फिल्म है. इसकी कहानी मानस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक कारखाने में अपनी नौकरी खो देने के बाद एक फूड डिलीवरी मैन के रूप में गुज़ारा करने की कोशिश करता है. मानस 5 सदस्यों के परिवार का एकमात्र कमाने वाला है, जिसमें उसकी पत्नी प्रतिमा, उनके दो बच्चे और बीमार मां हैं. फिल्म मजदूर वर्ग के सामने आने वाली सामाजिक-आर्थिक समस्याओं पर केंद्रित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >