KRK के बदले सुर, सलमान खान से माफी मांगते हुए बोले- ‘भाईजान मुझे माफ कर दीजिए…’, जानें पूरा मामला

एक्टर कमाल राशिद खान वैसे तो किसी से माफी नहीं मांगते, लेकिन उन्होंने लेटेस्ट ट्वीट में सलमान खान से माफी मांग ली है. केआरके ने ट्वीट में लिखा कि मेरी गिरफ्तारी के पीछे सलमान खान का हाथ नहीं था जैसा मैंने सोचा था.

KRK Apologises To Salman Khan: एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान यानी केआरके (KRK) अपने बयानों की वजह से लाइमलाइट में आ जाते है. केआरके को अपने टवीट्स की वजह से जेल भी जाना पड़ा था. जिसके बाद उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) का नाम लिया कि ये सबमें उनका हाथ है. लेकिन अब केआरके ने ट्वीट कर सलमान से माफी मांगा है.

केआरके का सलमान खान को लेकर पोस्ट

केआरके ने अपने ट्विटर पर लिखा, मैं सभी मीडिया लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि मेरी गिरफ्तारी के पीछे सलमान खान का हाथ नहीं था जैसा मैंने सोचा था. पीछे से कोई और खेल कर गया. भाईजान सलमान खान मुझे आपको गलत समझने के लिए वास्तव में खेद है. और अगर मैंने आपको किसी भी तरह से ठेस पहुंचाई हो तो मैं माफी मांगता हूं. मैं अब से आपकी फिल्मों का रिव्यू नहीं करूंगा.


करण जौहर को लेकर कही ये बात

केआरके ने करण जौहर को लेकर भी एक ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, बहुत से लोग अब भी सोचते है कि मेरी गिरफ्तारी के पीछे करण जौहर का हाथ था. मैं फिर कहता हूं कि करण जौहर का मेरी गिरफ्तारी से कोई लेना-देना नहीं है. धन्यवाद.


केआरके-सलमान खान की लड़ाई

गौरतलब है कि 30 अगस्त को केआरके को दुबई से लौटने पर एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था. उन्हें बोरीवली कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था. वहीं, सलमान खान की मूवी फिल्म ‘राधे का केआरके ने रिव्यू करते हुए मजाक उड़ाया था. केआरके ने ट्वीट कर लिखा था, फर्स्ट हाफ देखने के बाद कुछ भी समझ नहीं आ रहा है. कहानी क्या है, कैरेक्टर क्या है, क्या हो रहा है. मेरा दिमाग पूरी तरह से घूम गया है. मुझे समझ ही नहीं आया. गाने वगैरह-एक्शन ठीक है, पर ये सब क्यों हुआ इसका कुछ अता-पता नहीं. इंटरवेल के बाद मुझसे थिएटर में अंदर नहीं जाया जा रहा. जिसके बाद दबंग खान ने उनके खिलाफ मानहानि का केस किया था.

Also Read: KRK Arrested: एक्टर केआरके विवादित ट्वीट की वजह से फंसे मुश्किल में,एयरपोर्ट पर पुलिस ने किया अरेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >