Krishna Janmashtami 2020, Mathura Live Darshan : नंद के आनंद भयो, जै कन्हैयालाल की…, यहां देख सकते हैं मथुरा से जन्मोत्सव का लाइव टेलिकास्ट
Krishna Janmashtami 2020, mathura me janmashtami, Live Darshan, Puja, Vrat Vidhi, Aarti, song, bhajan : कान्हा के जन्मोत्सव की खुशी में पूरे भारत में जन्माष्टमी( Janmashtami 2020 ) का त्योहार मनाया जाता है. इसे लेकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा ( Mathura janmbhumi ) में खास उत्साह है. हालांकि इस साल कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर लोग जन्मभूमि स्थल पर जाकर इसका ( Mathura Janmashtami 2020 ) आनंद नहीं ले सकेंगे. लेकिन इस बार लाइव टेलिकास्ट के जरिए कान्हा के जन्म को लेकर होने वाले कार्यक्रम को लाइव दिखाया जाएगा. भक्त उस शुभ समय का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब उनके आराध्य लड्डूगोपाल का जन्म होगा और पूरी ब्रज नगरी इस खुशी से सराबोर रहेगी.
Krishna Janmashtami 2020, Mathura Live Darshan : नंद के आनंद भयो, जै कन्हैयालाल की…, यहां देख सकते हैं मथुरा से जन्मोत्सव का लाइव टेलिकास्ट
Live Updates
6:07 AM. 13 Aug 2012:37 AM. 13 Aug
मथुरा मंदिर से सीधा प्रसारण
https://www.youtube.com/watch?v=e8_8A5KC3pI
6:07 AM. 13 Aug 2012:37 AM. 13 Aug
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा की देखें लाइव वीडियो
6:07 AM. 13 Aug 2012:37 AM. 13 Aug
कृष्ण जन्माष्टमी भजन
https://www.youtube.com/watch?v=MoL2sofhldo
6:07 AM. 13 Aug 2012:37 AM. 13 Aug
मथुरा से सीधे लाइव राधा कृष्ण झांकी
6:07 AM. 13 Aug 2012:37 AM. 13 Aug
LIVE कृष्ण जन्मोत्सव दर्शन, मथुरा, वृंदावन जन्माष्टमी भजन
https://www.youtube.com/watch?v=52lykerj4sA
6:07 AM. 13 Aug 2012:37 AM. 13 Aug
यहां देख सकते हैं जन्मोत्सव का लाइव टेलिकास्ट
मथुरा के लगभग सभी मंदिरों ने जन्मलीला का लाइव टेलीकास्ट कराने की तैयारी है. कृष्ण जन्मस्थली का लाइव दूरदर्शन पर होगा. वहीं अन्य प्रमुख मंदिरों से फेसबुक और यूट्यूूब लाइव कराने की व्यवस्था की गई है. बांकेबिहारी की नगरी में हर मंदिर में अपने तरीके से आराध्य श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. चूंकि भगवान के जन्म का समय रात 12 बजे माना गया है, इसलिए अधिकतर मंदिरों में रात 12 बजे ही ठाकुरजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा.
https://www.youtube.com/watch?v=Rh_C58Gssac
6:38 PM. 12 Aug 201:08 PM. 12 Aug
इस्कॉन मंदिर में समारोह मनाया जा रहा है
नोएडा: जन्माष्टमी पर आज सेक्टर 33 में इस्कॉन मंदिर में समारोह मनाया जा रहा है. मंदिर के अधिकारियों के अनुसार, मंदिर के YouTube चैनल और फ़ेसबुक पेज पर दर्शन लाइव दिखाया जाएगा. कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र भक्तों को मंदिर में दर्शन की अनुमति नहीं है.
6:38 PM. 12 Aug 201:08 PM. 12 Aug
वृंदावन स्थित चंद्रोदय मंदिर के विशाल प्रांगण में आज होने वाले कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर
वृंदावन स्थित चंद्रोदय मंदिर के विशाल प्रांगण में आज होने वाले कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है. मंदिर को फूल मालाओं से सजा दिया गया है. आज के दिन राधाकृष्ण का श्रंगार चमकते हुए रत्न जड़ित आभूषण और सुगन्धित फूलों के हारों से किया गया है. आज के दिन दर्शन की महत्वता और भी बढ़ जाती है. कोरोना संक्रमण को लेकर आज भक्तों की भीड़ नहीं रहेगी लेकिन झूलन कार्यक्रम का दर्शन सभी ऑनलाइन कर पाएंगे.
6:38 PM. 12 Aug 201:08 PM. 12 Aug
कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में भगवान कृष्ण का मंगल अभिषेक
जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा आज कृष्णमय है. सभी मंदिरों में पूजा शुरू हो चुकी है वहीं श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में भगवान कृष्ण का मंगल अभिषेक किया गया. आज सभी भक्त कान्हा का वर्चुअल दर्शन ही कर पाएंगे.
6:38 PM. 12 Aug 201:08 PM. 12 Aug
वृंदावन के श्री राधा रमण मंदिर में भगवान कृष्ण का मंगल अभिषेक
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थल पर मंगल आरती संपन्न की गई. वहीं वृंदावन के श्री राधा रमण मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण का मंगल अभिषेक किया गया.
6:38 PM. 12 Aug 201:08 PM. 12 Aug
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में मंगल आरती संपन्न
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में जन्माष्टमी की पूजा शुरू हो गई है. कान्हा के जन्मस्थल पर सुबह का पूजन शुरू हो चुका है. आज सुबह मंदिर के गर्भगृह में मंगल आरती संपन्न की गई. वहीं कान्हा के जन्म का दर्शन आज लाइव टेलिकास्ट के जरिए कराया जाएगा.जिसका इंतजार मथुरा समेत पूरे देश में है.
4:44 PM. 12 Aug 2011:14 AM. 12 Aug
जन्मभूमि के आस-पास की सुरक्षा कड़ी की गई.
कोरोना की वजह से इस बार मथुरा ��र वृंदावन के हर मंदिर को 10 अगस्त से लेकर 13 अगस्त तक बाहर से आए लोगों के लिए बंद कर दिया गया है. वहीं जन्मभूमि के आस-पास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. मंदिर के मुख्य द्वार पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है.इस साल ऐसा पहली बार देखा जा रहा है जब जन्माष्टमी के दिन पूरे मथुरा को विरान देखा जा रहा है.
मुख्य बातें