KK Death Updates: पंचतत्व में विलीन हुए केके, वर्सोवा श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Kk Singer Death Live Updates: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ का निधन मंगलवार को कोलकाता में हो गया. उनकी मृत्यु कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई. केके की मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है. सिंगर का आज अंतिम संस्कार मुंबई में हुआ.

Live Updates
7:03 PM. 2 Jun 22 7:03 PM. 2 Jun

नंदिता पुरी ने जताई नाराजगी

ओम पुरी की पूर्व पत्नी नंदिता पुरी ने उन परिस्थितियों पर चिंता जताई है जिनमें कलाकारों को कोलकाता में प्रदर्शन करने के लिए मजबूर किया जाता है. उन्होंने फेसबुक पर लिखा, “पश्चिम बंगाल पर शर्म आती है. कोलकाता सरकार ने केके को मार डाला. उनके दोषपूर्ण नजरूल मंच के लिए राज्य विदाई के साथ कवर किया जा रहा है; 2.5 हजार क्षमता के हॉल में 7 हजार की भीड़, असफल एयर कंडीशनिंग; गायक का पसीना बह रहा है. कोई पैरामेडिक्स नहीं. कोई प्राथमिक उपचार नहीं. महत्वपूर्ण क्षण खो गए. सीबीआई जांच जरूरी है और बॉलीवुड को तब तक बंगाल में प्रदर्शन का बहिष्कार करना चाहिए.”

7:03 PM. 2 Jun 22 7:03 PM. 2 Jun

अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके सिंगर प्रीतम

म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम इंडस्ट्री में न केवल केके के सहयोगियों में से एक थे बल्कि वह उनके अच्छे दोस्त भी थे. जबकि संगीतकार ने गायक के असामयिक निधन पर दुख और दुख व्यक्त किया, उन्होंने इसे ‘बेहद अनुचित’ पाया कि उन्हें कोविड-19 के कारण गायक की अंतिम झलक नहीं मिल सकी. उन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया,“केके और मैं, हम एक संगीत यात्रा पर साथी यात्रियों की तरह थे. इसलिए यह बेहद अनुचित है कि मुझे बीच में ही छोड़ दिया गया और कोरोना के कारण, उसे आखिरी बार भी नहीं देख सका. ”

2:33 PM. 2 Jun 22 2:33 PM. 2 Jun

पंचतत्व में विलीन हुए केके

सिंगर केके पंचतत्व में विलीन हो गए. नम आंखों से फैंस ने उन्हें आखिरी विदाई दी. केके की पत्नी ज्योति और उनके बेटे नकुल के अलावा उनके करीबी रिश्तेदार श्मशान घाट पर मौजूद थे.

2:33 PM. 2 Jun 22 2:33 PM. 2 Jun

अमूल ने केके को इस तरह दी श्रद्धांजलि 

https://www.instagram.com/p/CeSrNzBIkRZ/

2:33 PM. 2 Jun 22 2:33 PM. 2 Jun

केके के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी फैंस की भीड़

https://www.instagram.com/p/CeS3y6Oqctb/?hl=en

2:33 PM. 2 Jun 22 2:33 PM. 2 Jun

जावेद अख्तर और शंकर महादेवन ने दी अंतिम श्रद्धांजलि

जावेद अख्तर, शंकर महादेवन, उदित नारायण, राहुल वैद्य ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

https://www.instagram.com/p/CeS70DUqU8q/

2:33 PM. 2 Jun 22 2:33 PM. 2 Jun

केके की अंतिम यात्रा हुई शुरू

केके का अंतिम संस्कार वर्सोवा श्मशान घाट में किया जाएगा. उनके पार्थिव शरीर को श्मशान घाट ले जाया जा रहा है.

2:33 PM. 2 Jun 22 2:33 PM. 2 Jun

श्रेया घोषाल दिखीं काफी इमोशनल

अंतिम दर्शन अरविंदर सिंह, सिंगर श्रेया घोषाल और अलका याग्निक भी पहुंची. इस दौरान श्रेया काफी इमोशनल दिखी.

2:33 PM. 2 Jun 22 2:33 PM. 2 Jun

केके के अंतिम संस्कार में पहुंचे सलीम मर्चेंट

केके के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड से जाने- माने स्टार्स पहुंच रहे है. मिनी माथुर, कबीर खान, सलीम मर्चेंट और सिंगर शिल्पा राव भी उनके घर पहुंचे है. वहीं, केके की अंतिम यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है.

2:33 PM. 2 Jun 22 2:33 PM. 2 Jun

अभिजीत भट्टाचार्य- जावेद अली पहुंचे

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य और जावेद अली और एक्टर फैसल खान, केके के अंतिम संस्कार में पहुंचे. बता दें कि धीरे- धीरे स्टार्स उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पहुंच रहे है.

2:33 PM. 2 Jun 22 2:33 PM. 2 Jun

केके की बेटी ने लिखा- लव यू डैड

केके की बेटी तमारा ने इंस्टाग्राम पर पिता की याद में एक पोस्ट लिखा है. उसने अंतिम संस्कार कार्ड को अपने इंस्टाग्राम पर लगाकर लिखा- लव यू फॉरएवर डैड.

2:33 PM. 2 Jun 22 2:33 PM. 2 Jun

केके के घर पहुंचे हरिहरन

सिंगर हरिहरन और उनकी पत्नी केके के मुंबई स्थित वर्सोवा पार्क प्लाजा स्थित आवास पर पहुंचे हैं. बता दें कि केके के लिए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा था, मैं केके के बारे में जो सुन रहा हूं उस पर विश्वास नहीं कर सकता, जीवन बहुत अनफेयर है. मैं प्रार्थना करता हूं कि वह एक बेहतर जगह पर हों और भगवान उनके परिवार को शक्ति दे. ओंम शांति

https://www.instagram.com/p/CeSk73YqIPW/?hl=en

9:56 AM. 2 Jun 22 9:56 AM. 2 Jun

केके के परिवार ने किया ये पोस्ट

केके के परिवार ने लेटेस्ट पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने बताया कि मुंबई में दोपहर 1 बजे केके का अंतिम संस्कार वर्सोवा में किया जाएगा. इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे है. कई इसपर दिल टूटने वाला इमोजी भी बना रहे है.

https://www.instagram.com/p/CeRQPS_ov_r/

9:56 AM. 2 Jun 22 9:56 AM. 2 Jun

ये वीडियो इंटरनेट पर हो रहा वायरल

केके के पार्थिव शरीर को बुधवार रात करीब 8.35 बजे विमान से मुंबई लाया गया. विरल भयानी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

https://www.instagram.com/reel/CeRN_A_qtPg

9:56 AM. 2 Jun 22 9:56 AM. 2 Jun

केके का आखिरी गाना सलमान खान के लिए

फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने एक ट्वीट कर लिखा है, क्या इत्तेफाक है, सलमान खान के फिल्म हम दिल दे चुके सनम के लिए पहला गाना. सलमान खान के टाइगर 3 के लिए केके का आखिरी गाना.

9:56 AM. 2 Jun 22 9:56 AM. 2 Jun

अल्लू अर्जुन ने लिखा पोस्ट

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने सिंगर केके को श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा, “केके जी के असामयिक निधन के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ. उन्होंने मेरे लिए यादगार गाने गाए. बहुत जल्द चले गए. रेस्ट इन पीस.

9:56 AM. 2 Jun 22 9:56 AM. 2 Jun

सुबह 10:30 बजे शुरू होगा अंतिम दर्शन

गायक केके के पार्थिव शरीर को मुंबई में उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जो सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. दोपहर 1 बजे अंतिम संस्कार होगा. बता दें कि मंगलवार को उनका हार्ट अटैक की वजह से कोलकाता में निधन हो गया था.

9:56 AM. 2 Jun 22 9:56 AM. 2 Jun

विशाल भारद्वाज ने केके के नाम लिखा पोस्ट

विशाल भारद्वाज ने केके के नाम एक पोस्ट लिखा. ट्विटर पर वो लिखते है, मेरा छोटा भाई. हम साथ आए थे दिल्ली से. हमारा पहला ब्रेक पहली फिल्म पहली कामयाबी एक साथ- माचिस. अनगिनत लम्हें…अनगिनत यादें..बेपनाह दर्द. बिछड़े सभी बारी-बारी.

7:53 AM. 2 Jun 22 7:53 AM. 2 Jun

1999 में रिलीज किया था केके ने पहला एलबम

केके ने 1999 में अपना पहला एलबम पल रिलीज किया था. सिंगर- म्यूजिशियन ने कई सुपरहिट गाने बॉलीवुड को दिया. जिसमें तड़प तड़प (हम दिल दे चुके सनम), क्या मुझे प्यार है (वो लम्हे), ओ मेरी जान (लाइफ इन ए… मेट्रो) दस बहाने (दस), बीते लम्हें (द ट्रेन), आंखों में तेरी (ओम शांति ओम), तू ही मेरी शब है (गैंगस्टर), और तूने मारी एंट्रियां (गुंडे) शामिल है.

9:56 AM. 2 Jun 22 9:56 AM. 2 Jun

आज होगा केके का अंतिम संस्कार

केके का अंतिम संस्कार मुंबई में होगा. उनका पार्थिव संस्कार मुंबई मंगलवार को ही पहुंच गया है. अंतिम संस्कार दोपहर 1 बजे तक होगा.

KK Last Video: केके के आखिरी पल को देख फैंस हुए इमोशनल, Video में देखें कैसे घबराहट में पोंछ रहे थे पसीने

7:48 AM. 2 Jun 22 7:48 AM. 2 Jun

केके को दी गई अंतिम सलामी

सिंगर केके को रबींद्र सदन में तोपों की सलामी दी गई. वहां पर सीएम ममता बनर्जी और केके के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे.

7:48 AM. 2 Jun 22 7:48 AM. 2 Jun

एआर रहमान ने ऐसे किया केके को याद

केके की मौत पर तमाम फिल्म इंडस्ट्री के लोग काफी हैरान है. बॉलीवुड में शोक क लहर है. सिंगर एआर रहमान ने अपने अपने ट्विटर पर लिखा, प्रिय केके .. जल्दी क्या थी दोस्त ..आप जैसे प्रतिभाशाली गायकों और कलाकारों ने इस जीवन को और अधिक सहने योग्य बनाया है.

9:56 AM. 2 Jun 22 9:56 AM. 2 Jun

केके का निधन

बॉलीवुड गायक केके का नजरूल मंच में एक म्यूजिक कार्यक्रम में प्रदर्शन के बाद तबीयत अचानक खराब हो गई थी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. बता दें कि उनकी उम्र 53 साल थी.

KK Death: सिंगर केके की कैसे हुई मौत, निधन से कुछ घंटे पहले शेयर की थी फाइनल परफॉर्मेंस की PHOTOS

मुख्य बातें

Kk Singer Death Live Updates: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ का निधन मंगलवार को कोलकाता में हो गया. उनकी मृत्यु कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई. केके की मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है. सिंगर का आज अंतिम संस्कार मुंबई में हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >