Kho Gaye Hum Kahan Review: सोशल मीडिया की अनफिल्टर्ड दुनिया को दिखाती है फिल्म, क्रिटिक्स ने दिए इतने रिव्यू

Kho Gaye Hum Kahan Movie Review: अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुवेर्दी और कल्कि कोचलिन स्टारर फिल्म खो गए हम कहां आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. आइये जानते हैं क्रिटिक्स ने क्या कहा…

मूवी रिव्यू: खो गए हम कहां

कलाकार: अनन्या पांडे, आदर्श गौरव, सिद्धांत चतुवेर्दी, कल्कि कोचलिन, आन्या सिंह

निर्देशक: अर्जुन वरैन सिंह

पटकथा: रीमा कागती, जोया अख्तर

रिलीज की तारीख: 26 दिसंबर

स्ट्रीमिंग ऑन: नेटफ्लिक्स

Kho Gaye Hum Kahan Movie Review: अनन्या पांडे, आदर्श गौरव, सिद्धांत चतुवेर्दी और कल्कि कोचलिन स्टारर फिल्म ‘खो गए हम कहां’ आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. फिल्म का ट्रेलर हमें सोशल मीडिया की दुनिया के ठीक अंदर ले जाने का दावा करता है, लेकिन इसके रियल और डार्क फेज को भी उजागर करता है. फिल्म का निर्देशन अर्जुन वरैन सिंह (जो गली बॉय में सहायक निर्देशक रह चुके हैं) द्वारा किया गया है और पटकथा दोया अख्तर और रीमा कागती (द आर्चीज के बाद इस साल उनकी दूसरी रिलीज) ने लिखी है. फिल्म अहाना, इमाद और नील के इर्द-गिर्द घूमती है, जो यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ऐसी दुनिया में अपने जीवन के साथ क्या करना है, जहां लोग सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े हुए हैं. आइये जानते हैं ये जनता को कैसा लगा.

खो गए हम कहां की क्या है कहानी

तीन दोस्त, अहाना (अनन्या पांडे), इमाद (सिद्धांत चतुर्वेदी) और नील (आदर्श गौरव) किसी भी अन्य नियमित 25 वर्षीय बच्चे की तरह ही हैं. वे फ्री होकर अपने जीवन के हर बड़े पल का एक साथ सपना देखते हैं, योजना बनाते हैं और जश्न मनाते हैं. उन्हें लगता है कि वे अपना बेस्ट लाइफ जी रहे हैं, जब तक कि वास्तविकता सामने नहीं आती और वे उस बुलबुले से बाहर नहीं आ जाते जो उन्होंने स्वयं बनाया है. क्या वे वास्तव में वही हैं, जो वे होने का दिखावा करते हैं? क्या सोशल मीडिया पर उनके द्वारा डाला गया हर पोस्ट उनकी हकीकत है? जैसे-जैसे वे अपनी रियल वर्सेज अपने ऑनलाइन जीवन के लिए बनाई गई वास्तविकता के साथ तालमेल बिठाते हैं, वे अपनी स्वयं की असुरक्षाओं, कमजोरियों को भी उजागर करते हैं और इन सब से एक साथ निपटते हैं.

फैंस को पसंद आई खो गए हम कहां

एक सच्चाई और टचिंग कहानी के साथ, खो गए हम कहां, अपने प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ, सभी आयु वर्ग के दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए तैयार है. 26 दिसंबर को दोपहर 1.30 बजे नेटफ्लिक्स पर फिल्म की रिलीज ने फैंस और फिल्म प्रेमियों के बीच काफी हलचल पैदा कर दी है. एक फैन ने लिखा, ”नेटफ्लिक्स ने आज एक और बेहतरीन फिल्म स्ट्रीम की है.. #KhoGayeHumKahan अब #Netflix पर स्ट्रीम हो रही है. इसमें #AnanyaPandey, #AdarshGourav और #SiddhantChaturvedi मुख्य भूमिका में हैं. #ExcelEntertainment और #TigerBabyFilms द्वारा निर्मित, #ArjunVarainSingh द्वारा निर्देशित और लिखित यह तीन सबसे अच्छे दोस्तों की कहानी बताती है, जो 20 साल की मुश्किल उम्र में जीवन जीने की कोशिश कर रहे हैं. उनकी यात्रा महत्वाकांक्षा, दोस्ती, प्यार और दिल टूटने के साथ उनकी मुलाकात को दर्शाती है.”

मसाला एंटरटेनर है खो गए हम कहां

एक दूसरे यूजर ने लिखा, “#KhoGayeHumKahan” सोशल मीडिया के युग में रिश्तों और आकांक्षाओं की जटिलताओं से निपटते हुए, एक मॉडर्न युग में तीन दोस्तों के लाइफ को उजागर करता है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, #KhoGayeHumKahan रोहन गुरबक्सानी (रोहन) ठीक हैं. मलायका अरोड़ा खान कैमियो में जलवा बिखेर रही हैं. गाने ठीक हैं लेकिन ‘इश्क नचावे’ पर ध्यान दें – बहुत अच्छे से फिल्माया गया है. कुल मिलाकर, खो गए हम कहां देखने लायक है, खासकर अपने दोस्तों के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >