Aashiqui 3 में तृप्ति डिमरी संग रोमांस करने पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम दोनों साथ में बिल्कुल…

69वें हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 में, कार्तिक आर्यन ने आशिकी 3 में तृप्ति डिमरी की कास्टिंग के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “मैं उनके साथ शूट करने के लिए रियल में काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं.”

गुजरात टूरिज्म के साथ 69वें हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की. इसमें कार्तिक आर्यन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर जैसे स्टार्स दिखे.

इस दौरान कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्मों को लेकर कई तरह की बात की. उन्होंने कहा, “मेरे लिए 2023 एक शानदार साल रहा है, क्योंकि सत्यप्रेम की कथा रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओटीटी पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया.”

आशिकी 3 में तृप्ति डिमरी की कास्टिंग को लेकर चल रही अफवाहों के बारे में बात करते हुए कार्तिक ने कहा, “मैं वास्तव में उत्साहित हूं. मैं इसकी शूटिंग का इंतजार कर रहा हूं, बस मुझे पता चल जाए कि पूरी कास्ट क्या है और हम कब स्टार्ट करने वाले हैं.”

Also Read: Aashiqui 2: इमरान हाशमी ने आशिकी 2 को रिजेक्ट करने पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे उन फिल्मों का कभी…

कार्तिक ने यह भी शेयर किया कि उन्हें लगता है कि वो और तृप्ति एक अच्छी ऑन-स्क्रीन जोड़ी बनाते हैं. उन्होंने कहा, “वह एक टैलेंटेड अभिनेत्री हैं, और हम दोनों एक साथ अच्छे लगेंगे. हालांकि, अनुराग सर को निर्णय लेने दें, और वो जो भी करेंगे, वो बेस्ट ही होगा.”

इस बीच, जब अभिनेत्री तृप्ति से आशिकी 3 में उनकी कास्टिंग को लेकर पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा, ”अभी फिलहाल इसको लेकर मेरे पास कोई भी अपडेट नहीं है, लेकिन कौन ऐसी फिल्म नहीं करना चाहेगा?”

रोमांटिक फिल्म पर काम करने के अलावा, कार्तिक जल्द ही अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की आखिरी शूटिंग पूरी करेंगे. उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म अपने आखिरी चरण में है, और यह पूरी होने के करीब है और 2024 में रिलीज पर नजर रहेगी.

अभिनेता अनुराग बसु की आशिकी 3 पर काम शुरू करने के लिए तैयार हैं, जिसके बाद, वह ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग शुरू करेंगे. इस मूवी को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

कार्तिक आर्यन ने लव रंजन की 2011 की फिल्म प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और वह प्यार का पंचनामा 2, लुका छुपी, गेस्ट इन लंदन और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं.

कार्तिक आर्यन को आखिरी बार फिल्म सत्यप्रेम की कथा में कियारा आडवाणी के साथ देखा गया था. इस साल की शुरुआत में, उन्होंने तू झूठी मैं मक्कार में एक छोटी सी भूमिका निभाई.

Also Read: Aashiqui 3 से बाहर होने पर आदित्य रॉय कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कार्तिक आर्यन इस फ्रेंचाइजी को…

पिछले साल, अभिनेता ने शहजादा में कृति सेनन के साथ काम किया था. उन्होंने हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 2 में कियारा आडवाणी और तब्बू के साथ अभिनय किया और थ्रिलर फ्रेडी में अलाया एफ के साथ अभिनय किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >